1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वॉक और रनिंग के लिए अलग-अलग होते हैं जूते, क्या आप जानते हैं अंतर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें

वॉक और रनिंग के लिए अलग-अलग होते हैं जूते, क्या आप जानते हैं अंतर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 28, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 01:44 pm IST

Walking Shoes vs Rnning Shoes: अगर आप बिना सोचे समझे जूते खरीद लेते हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। क्योंकि वॉक या रनिंग के जूतों में अंतर होता है। खिलाड़ी अपने जूतों का चुनाव इन बातों को ध्यान में रखते हुए करते हैं।

दौड़ने और टहलने वाले जूतों में अंतर- India TV Hindi
दौड़ने और टहलने वाले जूतों में अंतर Image Source : FREEPIK

जूतों के मामले में लोग फैशन और स्टाइल से ज्यादा आराम देखते हैं। अगर जूता पहनने में जरा भी अनकंफर्टेबल हो तो चलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन बहुत सारे लोग बिना सोचे समझे जूते खरीद लेते हैं। जबकि वॉक करने के जूते अलग होते हैं और रनिंग के जूते अलग होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग रनिंग (Running Shoes) और वॉकिंग शूज़ (Walking Shoes) में फर्क नहीं समझ पाते हैं। गलत जूते से रनिंग करने से लंबे समय में नुकसान हो सकता है। इससे पैरों में दर्द शुरू हो सकता है। वॉक वाले जूते में रनिंग करने और रनिंग शूज में वॉक करने से नसों पर दबाव पड़ता है। इसलिए जान लें कि आपके वर्कआउट के लिए कौन सा जूता ज्यादा फिट है। रनिंग और वॉकिंग शूज में क्या अंतर होता है।

रनिंग वाले जूतों में क्या खास होता है?

दौड़ने वाले जूते वजन में काफी हल्के होते हैं। ताकि इससे आप लंबे समय तक बिना थके दौड़ सकें। लाइट वेट जूते पहनकर रनिंग करने से पैरों पर कम इम्पैक्ट आता है और थकान भी कम होती है। रनिंग शूज में हील्स बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए। हील से पैरों में दबाव पड़ता है और आप जल्दी थकान महसूस करने लगते हैं। रनिंग शूज जितना आरामदायक होगा पैरों की नसों पर दबाव कम होगा। रनिंग वाले जूतों में मिडसोल में ज्यादा कुशन होता है जिससे पैरों में धक्का, शॉक या चोट कम लगती है। इससे आपको दौड़ते वक्त संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। रनिंग शूज़ के आगे वाले हिस्‍से में भी ज्यादा फ़्लैक्सिबिलिटी दी गई होती ही। इससे तेज भागने में मदद मिलती है। ऐसे जूते आपको गिरने से बचाते हैं और रनिंग में सपोर्ट करते हैं।

वॉकि वाले जूते में क्या खास होता है?

वॉक करने वाले जूते रनिंग शूज के मुकाबले थोड़े भारी हो सकते हैं। अगर आपको लंबी वॉक पर जाना पसंद है तो हल्के और अच्छे कुशनिंग वाले जूते ही खरीदें। इससे पैरों में जलन या दर्द कम होगा। टहलने वाले जूतों में भी वॉकिंग शूज की तरह की मिडसोल अच्छा होना जरूरी है। इससे बैलेंस ठीक रहता है और आपके पैरों को शॉक लगने से बचाते हैं। वॉक वाले शूज में भी हील नहीं होनी चाहिए। इससे लंबी वॉक में मुश्किल आ सकती है। बिना हील वाले शूज वॉक के लिए अच्छे होते हैं और ये काफी आरामदायक भी होते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल