1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका, इस समय खाने से नहीं रहेगा सर्दी जुकाम होने का खतरा

सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका, इस समय खाने से नहीं रहेगा सर्दी जुकाम होने का खतरा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 29, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 05:50 pm IST

Best Time To Eat Guava: अमरूद ठंड के मौसम में आने वाला फल है लेकिन ज्यादातर लोग इसके ठंडे होने की वजह से कम खाते हैं। इसलिए जान लें सर्दियों में अमरूद खाने का सही समय और तरीका क्या है?

अमरूद खाने का सही समय और तरीका- India TV Hindi
अमरूद खाने का सही समय और तरीका Image Source : FREEPIK

सर्दियों में ऐसे कई फल और सब्जियां आते हैं जो तासीर में ठंडे होते हैं। इन्हें बेवक्त खाने से सर्दी जुकाम हो सकता है। ऐसा ही फल है अमरूद जो सेहत का पावरहाउस से कम नहीं है। अमरूद के इतने फायदे हैं कि सुनकर आप भी खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। अमरूद को सेब से भी ज्यादा फायदेमंद फल माना जाता है। लेकिन सर्दियों में आने के कारण लोग इसे कम खाते हैं। अगर सही समय पर और सही तरीके से अमरूद खाएंगे तो फिर कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। इस समय अमरूद खाने से सर्दी जुकाम का खतरा भी नहीं होगा। जानिए अमरूद खाने का सही तरीका और सही समय क्या है?

अमरूद खाने का सही समय क्या है?

वैसे तो आप फलों को किसी भी वक्त खा सकते हैं। सिर्फ कुछ खट्टे फलों को सुबह खाली पेट खाने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर भरपूर फायदे लेने हैं तो हर फल को खाने का एक सही समय होता है। ये उसके पोषक तत्वों पर निर्भर करता है कि आपको उस फल को कब खाना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद की तासीर ठंडी होती है। इसलिए अमरूद को सुबह खाली पेट या रात में खाने से बचना चाहिए। अमरूद खाने का सही समय है नाश्ते के बाद और दोपहर के खाने से पहले। इस वक्त अमरूद आपके शरीर को भरपूर फायदा पहुंचाएगा। अगर आप इस समय नहीं खा रहे हैं तो दोपहर के खाने के बाद करीब 4 बजे आप अमरूद खा सकते हैं।

सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका क्या है?

अमरूद को लोग ऐसे ही काटकर खा लेते हैं। कुछ लोग अमरूद में काला नमक लगाकर भी खाते हैं। अगर आपको सर्दी खांसी रहती है। अमरूद खाने के बाद जुकाम होने का डर रहता है तो आप अमरूद को काटकर उसे हल्का गर्म करके खा लें। कटे हुए अमरूद को किसी पैन में डालें और उसमें 1 चम्मच बूरा और काला नमक डाल दें। इसे मिक्स करके गर्मागरम अमरूद का स्वाद लें। इस तरह अमरूद खाने से उसकी तासीर बदल जाती है। इससे अमरूद शरीर को ठंडा नहीं करेगा और सर्दी जुकाम भी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल