1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इस साल सबसे ज्यादा डिमांड में रहे ये Foot Wears, कंफर्ट के साथ सुपर स्टाइलिश लुक

इस साल सबसे ज्यादा डिमांड में रहे ये Foot Wears, कंफर्ट के साथ सुपर स्टाइलिश लुक

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 21, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Dec 21, 2023 04:24 pm IST

Footwear Fashion 2023: स्टाइलिश लुक चाहिए तो कपड़ों के साथ-साथ आपके फुटवियर भी स्टाइलिश होने चाहिए। साल 2023 में कलरफुल और आरामदायक फुलवियर फैशन में रहे। जो वेस्टर्न से लेकर इंडियन हर ड्रेस पर आपके लुक को खूबसूरत बना देंगे।

फुटवियर फैशन 2023- India TV Hindi
फुटवियर फैशन 2023 Image Source : SOCIAL

खूबसूरत लुक और स्टाइलिश दिखना है तो आपके पास कपड़ों के अलावा फुटवियर का अच्छा कलेक्शन होना चाहिए। आपके शूज आपके लुक्स को कम या ज्यादा कर सकते हैं। आपके शू-रैक में एक जोड़ी बढ़िया जूते, सैंडल और स्पोर्ट्स वियर जरूर होने चाहिए। शानदार जूतों का कलेक्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देता है। फिर चाहे वो हील्स हों या स्नीकर्स। आज हम आपको साल 2023 के फैशन में रहने वाले फुटवियर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको फुल ऑफ कंफर्ट देते हैं और साथ ही स्टाइलिश लुक भी देते हैं।

Block Heels
Image Source : SOCIALBlock Heels

ब्लॉक हील्स- इस साल ब्लॉक हील्स का फैशन सबसे ज्यादा इन रहा है। ब्लॉक हील्स की खासियत ये है कि इन्हें आप लंबे समय तक आसानी से कैरी कर सकते हैं। ये काफी आरामदायक होती है। इस साल रबर सैंडल काफी इन रहे जिनमें आपको प्लेटफॉर्म या ब्लॉक हील्स मिलती हैं।

Boots
Image Source : FREEPIKBoots

बूट्स- अलग-अलग स्टाइल में नी बूट्स ट्रेंड में हैं। एंकल से लेकर घुटने तक और थाईज से ऊपर तक के जूते फैशन में हैं। विंटर में बूट्स काफी स्टाइलिश लगते हैं और ठंड से बचाने का काम करते हैं। ड्रेस, जींस और स्कर्ट पर बूट्स काफी अच्छे लगते हैं इस साल शाइनी बूट्स काफी ट्रेंड में हैं।

loafers
Image Source : SOCIALloafers

लोफर्स का है फैशन- शानदार लोफर्स ऑल सीजन में हिट रहते हैं। इस साल लोफर्स का भी खूब चलन रहा है। जींस और ड्रेस के साथ लोफर्स काफी स्मार्ट लुक देते हैं। लोफ़र्स के साथ एंकल लेंथ सॉक्स का ट्रेंड है। आपकी शू-रैक में एक पेयर लोफर्स जरूर होने चाहिए।

किटन हील- हाई हील के बिना स्टाइलिश दिखना है तो किटन हील एक बढ़िया ऑप्शन है। इस साल किटन हील काफी इन रहे। हालांकि ये हमेशा फैशन में रहते हैं। इसमें गिरने का डर नहीं होता और ये काफी कंफर्टेबल शूज होते हैं।

Glass Heel
Image Source : FREEPIKGlass Heel

ग्लास हील्स- इस साल ट्रांसपेरेंट फुटवियर और हील्स काफी फैशन में रहे हैं। हाई हील्स में ट्रांसपेरेंट हील और ऊपर से ट्रांसपेरेंट स्टाइल वाले फुटवियर इस साल सबसे ज्यादा फैशन में रहे हैं। ये दिखने में स्टाइलिश और काफी खूबसूरत दिखते हैं।

सर्दियों में रजाई कंबल से ज्यादा गर्मी देता है ये हलवा, रोज खाने से जुकाम-खांसी और इंफेक्शन रहेगा दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल