1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पौधे की जड़ों में क्यों डालते हैं कॉफी और चाय की पत्ती का पानी, जानिए इससे क्या होता है?

पौधे की जड़ों में क्यों डालते हैं कॉफी और चाय की पत्ती का पानी, जानिए इससे क्या होता है?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 18, 2026 10:46 am IST,  Updated : May 18, 2026 10:46 am IST

Plant Growth Tips: घर में लगे पौधों में लोग कई बार चाय की पत्ती का पानी डालने की सलाह देते हैं। वहीं कुछ लोग कॉफी का पानी गमले में डालते हैं। जानिए ऐसा करने से क्या होता है?

पौधे में कॉफी और चाय का पानी क्यों डालते हैं? - India TV Hindi
पौधे में कॉफी और चाय का पानी क्यों डालते हैं? Image Source : INDIA TV

आजकल घरों की बालकनी में खूबसूरत पौधे लगाने का काफी ट्रेंड है। पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं बल्कि इनसे हवा शुद्ध होती है और घर में पॉजिटिविटी आती है। हालांकि पौधों की देखभाल भी अपने आप में एक बड़ा काम है। कई बार हम शौक-शौक में पौधे खरीदकर ले आते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में प्लांट सूख जाते हैं। ऐसे में पौधों की सही देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए कुछ लोग जड़ में कॉफी घोलकर डालते हैं। कुछ लोग चाय की पत्ती और उसका पानी पौधे की जड़ों में डालने की सलाह देते हैं। लेकिन इससे क्या होता है आइये जानते हैं, पौधे में कॉफी का पानी और चाय की पत्ती का पानी लगाने से क्या होता है?

पौधे में कॉफी का पानी डालने से क्या होता है?

पौधे में कॉफी का पानी डालने से मिट्टी में नाइट्रोजन, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व बढ़ते हैं। इससे मिट्टी का pH लेवल होता है और एसिड बढ़ता है। जिससे पौधों की जड़ों तेजी से विकसित होती हैं और पौधे की पत्तियां हरी-भरी रहती हैं। पौधे की जड़ों में कॉफी घोलकर डालने से पौधा तेजी से अच्छा ग्रो करता है। इससे कीड़े भी नहीं लगते हैं। ये एक नेचुरल फर्टिलाइज की तरह काम करता है।

कैसे इस्तेमाल करें?

कभी भी पौधे की जड़ों में सीधे कॉफी का पाउडर या बीन्स न डालें। इससे पौधे को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप कॉफी को पानी घोल लें और पतला पानी जैसा बना लें। 1 चम्मच कॉफी पाउडर को 1 से 2 लीटर पानी में मिक्स कर लें और इसे महीने में 1 बार पौधे में डाल दें।

पौधे में चाय की पत्ती की पानी डालने से क्या होता है?

कॉफी की तरह की पौधे की जड़ों में चाय की पत्ती का पानी डालने से भी पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है। इससे मिट्टी की अम्लता बढ़ती है और पौधों को नाइट्रोजन जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। चाय की पत्ती का पानी नेचुरल खाद का काम करता है। चाय में टैनिक एसिड और नाइट्रोजन होता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और पौधे अच्छा ग्रो करते हैं। 

कैसे इस्तेमाल करें?

आप चाहें तो 1 लीटर पानी में 1-2 चम्मच चाय की पत्ती डालकर उबाल लें। अब इस पानी को ठंडा होने पर पौधे में ऐसे ही डाल दें। अगर पत्तियां छानकर डाल रहे हैं तो भी ऐसा कर सकते हैं। आप रोजाना की बनने वाली चाय को छानकर पत्तियों को धोकर भी पौधे की जड़ों में डाल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल