1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कूलर के पानी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी? यहां जान लें क्या होगा

कूलर के पानी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी? यहां जान लें क्या होगा

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 25, 2026 11:57 am IST,  Updated : Apr 25, 2026 11:57 am IST

गर्मी बढ़ते ही सभी घरों में कूलर का इस्तेमाल होने लगा है। लेकिन एक समस्या है लोग बहुत परेशान हैं वो है कूलर से आने वाली गंदी बदबू और मच्छर। ऐसे में फिटकरी इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

कूलर के पानी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी?- India TV Hindi
कूलर के पानी में क्यों डालना चाहिए फिटकरी? Image Source : FREEPIK

अप्रैल का महीना खत्म होने को है और गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कूलर चलाते ही एक समस्या पैदा हो जाती है, वो है मच्छरों की। महीनों बाद कूलर चलाने से उससे गंदी बदबू आती है और यही मच्छरों का कारण बनते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कूलर में फिटकरी डालने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कूलर के पानी में फिटकरी क्यों डालना चाहिए। 

1. पानी की गंदगी को साफ करने में कारगर

फिटकरी एक बेहतरीन कौयगुलांट है। जब आप इसे कूलर के पानी में डालते हैं, तो यह पानी में मौजूद धूल-मिट्टी और बारीक कणों को आपस में चिपका कर भारी बना देती है। इससे गंदगी कूलर की टंकी की सतह पर नीचे बैठ जाती है और ऊपर का पानी बिल्कुल हो जाता है।

2. बैक्टीरिया और बदबू करे दूर
गर्मियों में कूलर के पानी में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे पानी से अजीब सी सड़न वाली बदबू आने लगती है। फिटकरी पानी के pH लेवल को हल्का प्रभावित करती है और बैक्टीरिया को मारती है। इससे पानी लंबे समय तक ताजा रहता है और स्मेल कम आती है।

3. खारे पानी के असर को कम करना
अगर आपके इलाके में खारा पानी आता है, तो कूलर की घास और पंखे पर सफेद नमक की परत जमने लगती है। फिटकरी पानी के खारेपन को पूरी तरह खत्म तो नहीं करती, लेकिन यह नमक को बांधकर नीचे बैठा देती है, जिससे कूलर के पैड्स जल्दी खराब नहीं होते।

4. मच्छरों से दिलाए छुटकारा 
फिटकरी के पानी में मच्छर नहीं पनपते। ऐसे में मच्छरों के आतंक से बचने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल