1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 42 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने बनाएं 6 पैक एब्स, आप भी फॉलो करें ये वर्कआउट

42 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने बनाएं 6 पैक एब्स, आप भी फॉलो करें ये वर्कआउट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2018 05:30 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 05:31 pm IST

42 साल की उम्र में सुष्मिता खुद को फिट रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है। हाल में इंस्ट्राग्राम में शेयर की गई एक तस्वीर में 6 पैक एब्स में नजर आ रही हैं। मानों जैसे 25-30 साल की कोई लड़की हो। सुष्मिता सेन के इस हॉट लुक की सभी तारीफें कर रहे है।

 Sushmita Sen- India TV Hindi
 Sushmita Sen

हेल्थ डेस्क: इन दिनों हर सेलेब्स अपनी फिटनेस को लेकर फ्रिक करता है। जिसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है। फिर चाहें वो करीना हो या फिर सुष्मिता सेन

42 साल की उम्र में सुष्मिता खुद को फिट रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती है। हाल में इंस्ट्राग्राम में शेयर की गई एक तस्वीर में 6 पैक एब्स में नजर आ रही हैं। मानों जैसे 25-30 साल की कोई लड़की हो।  सुष्मिता सेन के इस हॉट लुक की सभी तारीफें कर रहे है। यहां तक कि एक फैंस ने उनके सामने शादी करने का प्रस्ताव भी रख दिया है।

फिल्मों से ज्यादा अपने एटिट्यूड और खुले विचारों वाली सुष्मिता सेन ने कभी भी अपनी लव लाइफ पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की। पिछले साल बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रितिक भसीन से ब्रेकअप कर लिया। वे दोनों पिछले चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता है कि इतने कम वक्त में ही दोनों का रिश्ता कई बार टूटने की कगार पर पहुंचा।

गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में मिस युनिवर्स का खिताब जीता था। जिसके बाद उन्होंने अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया था। सुष्मिता आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में नजर आईं थीं। इसके बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरियां बना ली।

सुष्मिता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी वर्कआउट की तस्वीरे हमेशा ही इंस्ट्राग्राम में डालती रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी गोद ली हई दोनों बेटियां अलिशा और रिनी सेन भी वर्कआउट में अपनी मां की तरह ही पसीना बहाती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल