1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा से पाना है जड़ से निजात, तो इन 3 Step में करें खीरा का इस्तेमाल

मोटापा से पाना है जड़ से निजात, तो इन 3 Step में करें खीरा का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2018 09:49 pm IST,  Updated : Apr 04, 2018 09:49 pm IST

खीरा में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है।  खीरा पूरी तरह से वसा मुक्त होने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। जो कि आपके शरीर को आसानी से हाइड्रेटेड कर सकता है। जानिए कैसे खीरा का इस्तेमाल कर आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है।

Cucumber- India TV Hindi
Cucumber

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापा से परेशान है। जिससे निजात पाने के लिए कई तरीके अपनाते है। वजन घटाने के लिए सबसे जरुरी चीज है कैलोरी कम करना। वहीं खीरा में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकता है।  खीरा पूरी तरह से वसा मुक्त होने के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। जो कि आपके शरीर को आसानी से हाइड्रेटेड कर सकता है। जानिए कैसे खीरा का इस्तेमाल कर आसानी से मोटापा से निजात पा सकते है।

खीरे का सलाद

खीरे में भरपूर मात्रा में रोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन्स पाएं जाते है। जो मोटापा कम करने में काफी मददगार हो सकते है। इसके लिए आप खाना के साथ एक खीरा काटकर खाएं। इससे आपको भूख भी कम लगेगी। साथ ही ज्यादा कैलोरी कम होगी।

खीरे का जूस
अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप खीरे का जूस पी सकते है इसके लिए आप खीरे के टुकड़े, हरी धनिया, कटा हुआ अदरक, नींबू और थोजड़ा पानी डालकर ब्लेंडर कर लें। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

रायता
आप चाहें तो कभी-कभी खीरे का रायता बना सकते है। यह भी खाने मं बहुत ही टेस्टी होने के साथ-साथ आपके वजन को कम कर सकता है। खीरा का रायता बनाने के लिए एक कप दही, नमक स्वादानुसार, थोड़ी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल दें। इससे आपको भूख कम लगेगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल