1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हमेशा रहना है खुश तो बेडरूम में करें यह काम

हमेशा रहना है खुश तो बेडरूम में करें यह काम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 02:19 pm IST

आज के समय में खुश रहना ही बड़ी बात है। लोगों के लाइफ में इतनी ज्यादा टेंशन है कि वह खुद को खुश रखने के लिए कई तरह का काम करते हैं।

happy- India TV Hindi
happy

हेल्थ डेस्क: आज के समय में खुश रहना ही बड़ी बात है। लोगों के लाइफ में इतनी ज्यादा टेंशन है कि वह खुद को खुश रखने के लिए कई तरह का काम करते हैं।दिसंबर का महीना उन लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है जिनकी ढेर सारी प्रिविलेज लीव बाकी हैं और जिनकी छुट्टियों की अर्जी पास कर दी गई हैं। वर्ना स्टूडेंट्स तो परीक्षा की वजह से, कॉर्पोरेट कंपनी वाला शख्स टारगेट को लेकर और घरेलू महिलाएं बार-बार चाय बनाते-बनाते ही परेशान रहती हैं। ज्यादा हो या कम, तनाव को दूर करना बेहद जरूरी है। मिडिल क्लास फैमिली वालों के लिए मुमकिन नहीं कि वो रेगुलर मेडिटेशन कर सकें। इसलिए हम आपको बताते हैं तीन ऐसे आसान और मजेदार तरीके जिसके जरिये आप अपना तनाव कम कर सकते हैं।

तोड़-फोड़ करें

भला हो उस इंजीनियर का जिसके दिमाग में बेडरूम का कॉन्सेप्ट आया। पूरे घर का यह एकलौता ऐसा कोना है जिसे आप अपने हिसाब से रख सकते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ सोने के लिए करते हैं, तो आप सीधे-सीधे उस जीनियस इंजीनियर की जेनरॉसिटी का मजाक बना रहे हैं। 

जनाब, तनाव के कारण सिर दुखे तो दवा खाकर सोने की जरूरत नहीं है। आप तो बस तोड़फोड़ शुरू कर दें। चीजों को तोड़कर, अपना गुस्सा उतारने का टाइम-टेस्टेड तरीका बेजोड़ है। लेकिन समाज ने इस क्रिया को मंजूरी नहीं दी है। तो जब तक शाहरुख खान जैसे लोग 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों के जरिये क्रांति लाने में कामयाब नहीं हो जाते, आपको ये काम बेडरूम के अंदर ही करना पड़ेगा। बस ख्याल रहे, जो चीज आप तोड़ने जा रहे हैं, वो काम की ना हो। इसकी शुरुआत आप चाय की पुरानी कप से कर सकते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल