1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कहीं आप अधिक मात्रा में शुगर का सेवन तो नहीं करते

सावधान! कहीं आप अधिक मात्रा में शुगर का सेवन तो नहीं करते

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 01, 2017 05:20 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 05:20 pm IST

अत्यधिक शुगर वाले भोजन करने वाले लोगों पर अल्जाइमर नामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। यह चेतावनी एक नए अध्ययन में दी गई है...

sugar- India TV Hindi
sugar

हेल्थ डेस्क: भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपना जरा सा भी ख्याल नहीं रख पाते है। जिसके कारण जो हमें मिलता अपनी भूख मिटाने के लिए वह खाना खा लेते है। जिसके कारण हमें बाद में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह  अधिक मात्रा में शुगर का सेवन करना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़े

अत्यधिक शुगर वाले भोजन करने वाले लोगों पर अल्जाइमर नामक बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। यह चेतावनी एक नए अध्ययन में दी गई है। ब्रिटेन के बैथ विश्वविद्यालय और किंग्स कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों ने पहली बार रक्त शर्करा ग्लूकोस और अल्जाइमर बीमारी के बीच एक अहम आणविक संबंध की पहचान की है।

उन्होंने दिखाया है कि अत्यधिक मात्रा में ग्लूकोस उस अहम एंजाइम को नष्ट कर देता है, जो अल्जाइमर के शुरूआती चरणों से बचाव के साथ जुड़ा होता है। असामान्य तौर पर बढ़ा हुआ रक्त शर्करा का स्तर या हाइपरग्लाइकेमिया मधुमेह और मोटापे की एक सर्वविदित वजह है लेकिन अल्जाइमर से इसके संबंध के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अल्जाइमर में असामान्य प्रोटीन दिमाग में एक किस्म की परत बना देते हैं, जिससे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचता है।

वैज्ञानिक पहले भी यह जानते थे कि ग्लूकोस और उसके टूटने पर बनने वाले उत्पाद ग्लाइकेशन नामक प्रक्रिया के जरिए कोशिकाओं के प्रोटीनों को नष्ट कर सकते हैं लेकिन ग्लूकोस और अल्जाइमर के बीच के विशिष्ट आणविक संबंध को समझा नहीं जा सका था। यह अध्ययन साइंटिफिक रिपोट्र्स नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल