1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में नारियल पानी पीने के हैं चौकानें वाले फायदे

गर्मियों में नारियल पानी पीने के हैं चौकानें वाले फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2017 01:58 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 01:59 pm IST

नारियल पानी में विटामिन, मिनरल, इलेक्ट्रोलाइट्स, एंजाइमस्, एमिनो एसिड और साइटोकाइन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जानिए नारियल पानी पीने से किन बीमारियों से बचाव होता है।

diabetes
diabetes
  • किडनी स्‍टोन से बचाए नारियल पानी में मौजूद मिनरल, पोटेशियम और मैग्नीशियम गुर्दे में होने वाली पथरी के खतरे को कम करते हैं।
  • कैंसर से लड़े कई प्रयोगशालाओं में यह भी पाया गया है कि नारियल पानी के कुछ संयुक्त पदार्थ जैसे सेलनियम में एंटी आॉक्सीडेंट गुण मौजूद है, जो कैंसर से लडने में मदद करते हैं।
  • बालों में चमक और मजबूती लाने के लिए नारियल के पानी से बालों को धोएं।
  • नारियल पानी पीनें से शरीर में तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही यह हड्डियों और दांतो के मजबूत बनाता है और आस्टियोपोरोसिस के खतरें को कम करता है।
  • अगर आपकी दिल की धड़कन बढ़ जाती है तो नारियल पानी पीएं इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
  • अगर आपको बार-बार हिचकी आ रही है तो नारियल के पानी को धीरे-धीरें पीए। इससे आपकी हिचकी सही हो जाएगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल