1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना अदरक का पानी पीने के है ढेरो फायदे, जानिए

रोजाना अदरक का पानी पीने के है ढेरो फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 10, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Jan 10, 2017 12:36 pm IST

रक एक मजबूत एंटीवायरल भी है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि अदरक का पानी पीने के भी ढेरो फायदे है। अगर इसका सेवन रोजाना किया जाएं, तो आप न जाने कितनी गंभीर बीमारियों से बच सकते है। जानिए इसके फायदों के बारें में।

ginger - India TV Hindi
ginger

हेल्थ डेस्क: साधारण सी दिखने आने वाली अदरक को अगर चाय में थोड़ी सी भी डाल दी जाए तो चाय का स्वाद दोगुना कर देती है| औषधीय गुणों से भरपूर अदरक सिर्फ सर्दी जुकाम खांसी की नहीं है, बल्कि कई बीमारियों से निजात दिलाती है। अदरक में शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं|

ये भी पढ़े-

अदरक में 81% पानी, 2.5% प्रोटीन, 1% वसा, 2.5% रेशे और 13% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| साथ ही अदरक में आयरन, कैल्शियम, आयोडीन, क्लो‍रीन और विटामिन के साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जानिए अदरक से होने वालें फायदों के बारें में। अदरक को आप ताजा या सूखा किसी भी तरह इस्तेमाल कर सकते है। अदरक एक मजबूत एंटीवायरल भी है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि अदरक का पानी पीने के भी ढेरो फायदे है। अगर इसका सेवन रोजाना किया जाएं, तो आप न जाने कितनी गंभीर बीमारियों से बच सकते है। जानिए इसके फायदों के बारें में।

कैंसर से दिलाएं निजात

अदरक में कैंसर जैसी भयानक बीमारी से शरीर को बचाए रखने का गुण होता है। अदरक में कैंसर एंटी प्रोपर्टी पाई जाती है। जो कि कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को खत्म करता है। इसका सेवन करने से आप लंग्स, प्रोटेस्ट, ओवेरियन, कोलोन, ब्रेस्ट, स्किन और पेन्क्रिएटिक कैंसर से बचाव होता है।

एसिडिटी, हार्ट बर्न से दिलाएं निजात
अगर आपको खाना खाने के बाद एसिडिटी और हार्ट बर्न की समस्या है, तो अदरक के पानी का सेवन करें। यह बॉडी में जाकर एसिड की मात्रा को कंट्रोल करता है। इसलिए खाना खाने के 10 मिनट बाद
एक कप अदरक का पानी पिएं।

पाचन तंत्र को रखें ठीक
अदरक का पानी बॉडी में डाइजेस्टिव जूस को बढ़ाता है। इससे खाना डाइजेस्ट करने में हेल्प मिलती है। जिससे की आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है।

अगली स्लाइड में पढे और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल