1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी इन चीजों के साथ न करें दवाओं का सेवन, होगा हानिकारक

भूलकर भी इन चीजों के साथ न करें दवाओं का सेवन, होगा हानिकारक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 04, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 05:46 pm IST

बार हम ऐसे चीजों का सेवन कर लेते है। जिसके बाद दवा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस खतरनाक फुड एंड ड्रग्स कॉम्बीनेशन से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

medicine- India TV Hindi
medicine

हेल्थ डेस्क: बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण हम किसी न किसी बीमारी से घिरे रहते है। जिससे राहत पाने के लिए हम न जाने कितने उपाय करते है। इतना ही नहीं जब वह बीमारी ज्यादा बढ़ जाती है तो डॉक्टर और दवाओं का सहारा लेते है। दवाओं को लेते समय हम कई ऐसी गलतियां कर देते है। जिससे कि यह समस्या और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े-

जब कभ भी हम डॉक्टर, केमिस्ट के पास से दवा लाते है तो यह सख्त हिदायत दी जाती है कि खाली पेट कोई भी दवा न लें। कुछ खा कर ही दवा का सेवन करें। इसीलिए कई बार हम ऐसे चीजों का सेवन कर लेते है। जिसके बाद दवा खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस खतरनाक फुड एंड ड्रग्स कॉम्बीनेशन से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

दूध

माना जाता है कि दूध हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर इसका सेवन मल्टीविटामिन और एंटीबोयोटिक के सात किया, तो यह आपके लिए जहर साबित हो सकता है। इसलिए दोनों को कभी साथ में न लें। कम से कम दोनों का सेवन करने के लिए 1 घंटा का गैप रखें।

अल्कोहल
अगर आप सिरदर्द या मांसपेशियों पर खिंचाव की समस्या है, तो आप इनकी दवा खाते समय बिल्कुल भी अल्कोहाल का इस्तेमाल न करें। क्योंकि इन दवाईयों से लिवर पर प्रेशर बनता है जिस कारण ही इन दवाईयों के ज्यादा सेवन की मनाही होती है। अगर आपने इसे अल्कोहाल के साथ ले लिया तो आपका लिवर खराब होने के चांस कई गुना अधिक बढ़ जाते है।

अगली स्लाइड में पढ़े और किन चीजों के साथ न करें दवाओं का सेवन

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल