1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें एक बाउल दही और चावल का सेवन, फायदे जान रहे जाएंगे हैरान

रोजाना करें एक बाउल दही और चावल का सेवन, फायदे जान रहे जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 28, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Jul 28, 2016 07:03 pm IST

दही और चावल खाने से आपका पेट दर्द से कैसे निजात मिल जाएगा। लेकिन हम आपको बता दें कि इससे केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं से ही निजात नहीं मिलेगा, बल्कि कई और बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारें..

CURD RICE- India TV Hindi
CURD RICE

हेल्थ डेस्क: आजकल की लाइफस्टाइल में हमे कोई न कोई सेहत संबंधी समस्या होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण हमारा खुद पर अधिक ध्यान न देना। कई बार हमें इतनी ज्यादा शारीरिक समस्याओं का सामना करना पडता है कि ये नहीं समझ में आता है कि क्या करें।

ये भी पढ़े-

कई बार तो हमे पेट संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी या पेट दर्द से अधिक परेशान हो जाते हैं। समझ में नहीं आता कि क्या करें। जिससे इस समस्या हमें निजात मिल जाएं। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो हम आपको बता दें कि एक कटोरी दही और चावल का सेवन करने से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगा।

जी हां चौक गए न कि ऐसा कैसे हो सकता है। दही और चावल खाने से आपका पेट दर्द से कैसे निजात मिल जाएगा। लेकिन हम आपको बता दें कि इससे केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं से ही निजात नहीं मिलेगा, बल्कि कई और बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारें में।  

मोटापा से दिलाएं निजात

अब आप यह बोलेगे कि चावल खाने से तो मोटापा बढ़ता है, लेकिन चावल और दही खाने से आप मोटे नहीं होगे, बल्कि आपका मोटापा कम हो सकता हैं। इसके लिए आप सब कुछ छोड़कर कुछ दिन इसी का सेवन करें। तो आपको फर्क जरुर नजर आ जाएगा। इसमें कम कैलोरी होती हैं।

बुखार
अगर आपको बुखार आ रहा है, तो आपके लिए दही और चावल काफी फायदेमंद हो सकता है। कई लोगों के साथ होता है कि बुखार में कुछ खाने का मन नहीं करता हैं। तो इसका सेवन करना लाभकारी होगा। इससे आपकी केवल भूख ही नहीं खत्म होगी, बल्कि आपके शरीर को भरपूर मात्रा में ऊर्जा मिलेगी। दही से आपकी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ेगी। साथ ही इसमें उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट बुखार से लड़ने में मदद करते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल