1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पीने के कई फायदे, जानिए

सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पीने के कई फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 12:18 pm IST

आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि जल ही जीवन है। जिस तरह खाना हमारे शरीर के लिए जरुरी है उससे कही अधिक जरूरी है पानी। पानी को जीवन माना जाता है

black salt
black salt

शरीर में मौजूद बैक्टीरिया का करें खत्म
हमारे शरीर में किसी न किसी तरह खतरनाक बैक्टीरिया चले जाते है। जिसके कारण हमें कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। इसमें काला नमक और पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में ऐसे खनिज पाए जाते है जो एंटीबैक्‍टीरियल की तरह काम करता है। जिसके कारण शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्‍टीरिया के खत्म कर देता है।

पाचन को रखें फिट
सबह-सुबह नमक वाला पानी पीने से आपके मुंह में लार वाली ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करेगा। जो आपके पाचन के लिए बहुत ही जरुरी है। जब यह हमारे शरीर के अंदर जाता है तो इसमें मौजूद प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन भोजन को पचाने वाले इंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है।

जिसके कारण वह खाना आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्‍तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में और आसानी होती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल