1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पीने के कई फायदे, जानिए

सुबह पानी में काला नमक मिलाकर पीने के कई फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 10, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 12:18 pm IST

आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि जल ही जीवन है। जिस तरह खाना हमारे शरीर के लिए जरुरी है उससे कही अधिक जरूरी है पानी। पानी को जीवन माना जाता है

sleeping girl
sleeping girl

अनिद्रा को भगाए
अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है तो काला नमक काफी फायदेमंद हो सकता है। काला नमक में मौजूद खनिज हमारे शरीर की तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। यह दो खतरनाक हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रनलाईन को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण आपको रात को अच्छी नींद आती है।

हड्डियों को करें स्ट्रोंग
आपको शायद यह बात न पत हो कि हमारे शरीर में मौजूद हड्डियों से कैल्‍शियम और अन्‍य खनिज खींचता है। जिसके कारण हमारे शरीर की हड्डिया कमजोर हो जाती है। जिसके लिए नमक वाला पानी खोए हुए मिनरल की पूर्ति कर देता है। जिससे आपकी हड्डियों में फिर से मजबूती आ जाती है। इसके लिए रोज सुबह काले नमक का पानी जरुर पीना चाहिए।

ऐसे बनाएं काला नमक का पानी
एक गिलास हल्‍के गरम पानी में चार चुटकी काला नमक मिलाइए। इस गिलास को प्‍लास्‍टिक के ढक्‍कन से ढंक दे। फिर गिलास को हिलाते हुए नमक मिलाइये और 24 घंटे के लिये छोड़ दीजिये। 24 घंटे के बाद देखिये कि क्‍या काले नमक का टुकड़ा पानी में घुल चुका है। उसके बाद इसमें थोड़ा सा काला नमक और मिलाइए। जब आपको लगे कि पानी में नमक अब नहीं घुल रहा है। तो आपका घोल बनकर तैयार है। इसे अब आप पी सकते है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल