1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चेहरे का घटाना है मोटापा, तो अपनाएं ये एक्ससाइज

चेहरे का घटाना है मोटापा, तो अपनाएं ये एक्ससाइज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2016 05:13 pm IST,  Updated : Mar 19, 2016 10:18 am IST

आज हम अपनी खबर में आपको यही बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर चेहरे के मोटापे की समस्या से निजात पाया जा सकता है। अगर आप या आपका कोई दोस्त चेहरे को मोटापे से परेशान है तो आप उसे ये शानदार उपाय अपनाने को बोल सकते हैं। तो जानिए इस समस्या के दौरान कौन से ट

heavy chin
heavy chin

ठोड़ी को आकार दें

आपने देखा होगा कि ठोड़ी के चारो और वसा जम जाती है इससे आपकी ठोड़ी लटकी हूई मालूम देती है, जिससे आपका चेहरा गोल सा दिखाई देने लग जाता है। इससे निजात पाने के लिए आप एक आसन कर सकते हैं। आप अपना सिर पीछे की तरफ झुकाएं और ऊपर देखते हुए किसिंग साउंड निकालें इसे एक दिन में एक मिनट तक दो बार करें। इससे आपकी ठोड़ी को आकार मिलेगा।

जबड़े के आसपास जमा फैट को यूं करें कम
जबड़ा हमारे चेहरे में अहम भूमिका निभाता है अगर जबड़े पर  फैट जमा हो तो इसके लिए अपने दातों को होठों से छिपा लें और मुंह को ओ का आकार दें फिर अपने होठों को कस लें और हल्का सा मुस्कुराएं और याद रखे की आपके दांत छिपे रहे और फिर अपनी तर्जनी उंगली को ठोड़ी पर रखें। इसके बाद अपने जबड़े को ऊपर-नीचे करें और इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।

ये भी पढ़े

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल