1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें इस चीज का सेवन और पाएं खिलाड़ियों की तरह एनर्जी

रोजाना करें इस चीज का सेवन और पाएं खिलाड़ियों की तरह एनर्जी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2017 01:54 pm IST,  Updated : Aug 10, 2017 02:01 pm IST

भागदौड़ भरी लाइफ में सभी चाहते है कि उनका खानपान ऐसा हो जिससे कि वह दिनभर एनर्जी से भरपूर हो, लेकिन हमारा पास इतना समय नहीं होता है कि ये ठीक ढंग से काम कर पाएं। जानिए इसके फायदों के बारें में..

pippermint
pippermint

दिलाएं थकान से निजात

जब खिलाड़ी थक जाते है, तो उनके कमरे में पुदीना रख दिया जाता है। जिसकी खूशबू से उसका दिमाग फ्रेश हो जाता है। साथ ही तनाव से निजात मिल जाता है। जिससे खिलाड़ी दुबारा एनर्जी से भरपूर हो जाते है।

एकाग्रता को बढ़ाएं
पुदीने में ऐसे गुण पाएं जाते है, जो कि एकाग्रता को बढ़ाता है। यएक रिसर्च के अनुसार कुछ लोगों पर जब पुदीने की महक का टेस्ट किया गया, तो इसके बाद पार्टिसिपेंट्स की परफॉर्मेंस पहले से बहुत अच्छी हो गई, वो ज़्यादा तेज़ भागने लगे, ज़्यादा-से-ज़्यादा पुश-अप्स करने लगे और फिजिकल स्ट्रेंथ में भी बढ़ोत्तरी हुई।

 दिलाएं गठिया रोग से निजात
इसमें ऐसे गुण पाएं जाते है जो कि आपको गठिया के रोग से भी निजात दिला देता है। इसके लिए पुदीने का तेल काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही ये सिरदर्द से भी निजात दिला देता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल