1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नवरात्र के समय फूड प्वाइंजिग से बचना है, तो ध्यान रखें ये बातें

नवरात्र के समय फूड प्वाइंजिग से बचना है, तो ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2016 04:50 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 04:51 pm IST

कम कैलोरी और कम मसालों वाला भोजन खाने से शरीर को वह अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती जो वह आम दिनों में करता है, लेकिन जब व्रत के दिनों में आलू और कट्टू के पकौड़े जैसी तली और वसायुक्त चीजें खाते हैं तो व्रत का मकसद ही खत्म हो जाता है।

eat food- India TV Hindi
eat food

हेल्थ डेस्क: क्या आपने कभी सोचा हैं कि नवरात्र के दौरान नौ दिन का व्रत क्यों रखा जाता है? व्रत रखने से शरीर के पाचनतंत्र को आराम मिलता है और शरीर का शुद्धिकरण भी हो जाता है। मगर इन दिनों फूड पॉयजनिंग की आशंका भी रहती है।

ये भी पढ़े-

कम कैलोरी और कम मसालों वाला भोजन खाने से शरीर को वह अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती जो वह आम दिनों में करता है, लेकिन जब व्रत के दिनों में आलू और कट्टू के पकौड़े जैसी तली और वसायुक्त चीजें खाते हैं तो व्रत का मकसद ही खत्म हो जाता है। इसलिए हमें व्रत के समय हल्का भोजन करना चाहिए। इससे हमारें शरीर को शक्ति भी मिलती है साथ ही कोई बीमारी भी नही होती है।

नवरात्रों के दौरान लोगों के पास खाने की चीजों के बहुत सीमित विकल्प होते हैं, जिनमें बस कुट्टू और सिंघाड़े का आटा शामिल होता है। जो लोग व्रत रख रहे हैं, हम उन्हें अत्यधिक मात्रा में तरल आहार लेने की सलाह देते हैं, ताकि ऊर्जा बनी रहे और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।"

उन्होंने कहा कि पिछले साल के बचे हुए कुट्टू और सिंघाड़े के आटे का प्रयोग न करें, क्योंकि वह दूषित हो सकता है और उसे खाने से डायरिया होने की संभावना होती है। फल काफी मात्रा में खाएं, लेकिन बर्फी, लड्डू और आलू फ्राई जैसी तली और अत्यधिक चीनी वाली चीजें खाने से दस्त हो सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़िए और कौन सी बातें ध्यान रखनी चाहिए

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल