1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कॉफी पीने के हैं कमाल के फायदे, जानिए

कॉफी पीने के हैं कमाल के फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2016 02:33 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 12:27 pm IST

अगर एक दिन में दो कप पी जाएं तो यह हमारी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। जानिए इसका सेवन करने से क्या-क्या फायदे है।

diabetes
diabetes

दिल को रखें सेहतमंद

दिन में दो कप कॉफी  आपको हार्ट अटैक से बता सकता है। इसका रोजाना सेवन करने से आपका दिल सेहतमंद रहेगा। एक शोध के अनुसार जो लोग एक दिन में एक या दो मग कॉफी पीते हैं, उनमें हार्ट फेलियर की आशंका 11 फीसदी कम हो जाती है। अगर आपसे से कहे कि यह कॉफी आपका वजन भी कम सकती है तो आप चौक जाएगे कि यह असंभव है, लेकिन ऐसा हो सकता है।

तनाव से छुटकारा
सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के रिसर्चरों ने चूहे पर प्रयोग करके पाया कि चूहे को देर तक जागती हालत में रखने के बाद जब उसे कॉफी सुंघाई गई तो दिमाग में उन प्रोटीन पर असर पड़ा जो तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं। सिर्फ तनाव ही नहीं नींद पूरी ना होने पर होने वाली थकावट भी कॉफी से दूर होती है

पार्किंसंस से मुकाबला
साइंस डेली पत्रिका के मुताबिक पार्किंसंस से जूझ रहे लोगों में कॉफी शरीर पर नियंत्रण बनाने में मददगार साबित होती है. इस स्टडी को करने वाले एक रिसर्चर रोनाल्ड पोस्टूमा के मुताबिक, "वे जो कॉफी के जरिए कैफीन लेते हैं उन्हें पार्किंसंस का कम खतरा होता है."

खुशी का एहसास
जो लोग हर रोज एक से चार कप कॉफी पीते हैं उन्हें अवसाद होने का 10 फीसदी कम खतरा रहता है। यह सिर्फ कैफीन के ही कारण नहीं, बल्कि कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो खुश रहने में मदद करते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल