1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सौंदर्य के अलावा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है खीरा, जानिए

सौंदर्य के अलावा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है खीरा, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2016 09:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:36 am IST

खीरे में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है यानी कि 96 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें एरेप्सिन नामक एंजाइम होता है। जानिए इसके फायदों के बारें में..

acidity
acidity

पाचन को रखे ठीक
खीरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण यह पेट संबंधी हर समस्या से निजात दिलाता है। साथ ही यह आपके पेट को साफ भी करता है।

पीरियड्स संबंधी समस्याओं से दिलाएं निजात
खीरे के नियमित सेवन से यह पीरियड्स संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है। अगर किसी को समस्या हो रही हो तो इसके लिए वह दही में खीरे को कसकर, काला नमक, पुदीना, काली मिर्च, हींग और जीरा डालकर रायता बना लें और इसका सेवन करें।

मोटापा से दिलाएं निजात
अगर आप चाहते है कि आपको मोटापा कम हो जाए तो इसमें खीरा आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। लेकिन इसका सेवन छिलके के साथ करें।

मुंह के बदबू से दिलाएं राहत
अगर आपके मुंह से बदबू आ रही है तो कुछ मिनटों के लिए मुंह में खीरे का टुकड़ा रख लें। इससे आपको मुंह के जीवाणु मर जाएगे। जिससे धीरे-धीरे बदबू निकलना कम कर देता है। आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि पेट में गर्मी होने के कारण मुंह से बदबू निकलता है। इसलिए पेट को ठंडा रखने के लिए खीरे का सेवन करेँ।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल