1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सौंदर्य के अलावा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है खीरा, जानिए

सौंदर्य के अलावा सेहत के लिए काफी फायदेमंद है खीरा, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2016 09:33 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 09:36 am IST

खीरे में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है यानी कि 96 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें एरेप्सिन नामक एंजाइम होता है। जानिए इसके फायदों के बारें में..

eye care
eye care

आंखों की बढाएं रोशनी
छिलके समेत खीरा खाने से आंख की रोशनी अच्छी रहती है, क्योंकि इसके छिलके में बीटा कैरोटीन होता है, जिससे आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।

मसूडे को रखें स्वस्थ
खीरा खाने से मसूडों की बीमारी कम होती हैं। खीरे के एक टुकड़े को जीभ से मुंह के ऊपरी हिस्से पर आधा मिनट तक रोकें। ऐसे में खीरे से निकलने वाला फाइटोकैमिकल मुंह की दुर्गंध को खत्म करता है।

डायबिटीज और ब्लड प्रशेर को करें कंट्रोल
नियमित रुप से इसका सेवन करने से आपको डायबिटीज और ब्लड प्रशेर में फायदा मिलेगा। खीरे में ऐसे तत्व पाए जाते है जो पैनक्रियाज को सक्रिय करते है। जिससे शरीर में इंसुलिन बनती है। जोकि डायबिटीज से आपको बचाता है। इसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम, पौटेशियम पाया जाता है जो आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल