1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. आखिर क्यों दी जाती है भीगे बादाम खाने की सलाह, जानिए

आखिर क्यों दी जाती है भीगे बादाम खाने की सलाह, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2016 07:50 pm IST,  Updated : Mar 29, 2016 11:05 am IST

बादाम आवश्यक विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन इन सभी पोषक त्तवों को अवशोषित करने के लिए, बादाम को खाने से पहले रात में भिगोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टनीन हो

almond- India TV Hindi
almond Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: अगर आपको बादाम खाना पसंद है तो आप इसे रात को भिगों देते होगे और दूसरे दिन इसका छिलका हटाकर सेवन करते होगे। क्योंकि माना जाता है कि ऐसे खाने से ये स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। बादाम अपने असीम स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। और सबसे ज्यादा यह याद्दाशत को बढने में मदद के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़े-

बादाम आवश्यक विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन इन सभी पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए, बादाम को खाने से पहले रात में भिगोना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टैनीन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।

एक बादाम को पानी में भीगने से छिलका आसानी से उतर जाता है और नट्स को पोषक तत्वों को रिहा करने की अनुमति देता है। जिसकी वजह से पोषक तत्व पूर्ण रूप से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। एक बार अगर बादाम को भिगो दिया गया तो उसका छिलका बहुत आसानी से उतर जाता है। इसके बाद जब आप बादाम खाते हैं तो उसका पूरा पोषण शरीर को मिलता है।

इसे खाने से आपका पाचन तंत्र भी संतुलित रहता है। यह लिपाएसे नामक एक एंजाइम स्त्रावित करता है जो फैट को कम करने बी मदद करता है। इसके साथ ही यह आपके वजन को भी कम कर देता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला मोनोसैचुरेटेड फैट्स होता है जो आपके पेट को काफी देर तक भरा हुआ रखता हैं।

इतना ही नहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी17 और फॉलिक एसिड नामक तत्व होता है जो कि आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से आपका बचाव करता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि आपकी लंबी उम्र के लिए फायदेमंद होता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल