1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पीने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पीने के फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 11, 2017 10:08 am IST,  Updated : May 11, 2017 12:14 pm IST

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है तो इस चाय और कॉफी के छोड़कर लौकी का जूस का सेवन करें। यह आपके सेहत को के लिए काफी फायदेमंद है। लौकी का जूस का सेवन करने से आपका कब्ज, मोटापा सहित कई बीमारियों से मिल जाता निजात, जानिए..

gourd juice- India TV Hindi
gourd juice

हेल्थ डेस्क: सुबह उठकर आप सभी चाय-कॉफी पीना पसंद करते है। कई लोग ऐसे होते है कि बिना चाए पीएं उनकी नींद नही खुलती है। साथ ही दिन भर आप स्फूर्ति भी मिलती है। लेकिन आप जानते है यह हमारे सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकती है। ये भी पढ़े:(सिर्फ 30 दिन करें टमाटर और शहद का सेवन, पाएं हैरान करने वाले फायदे)

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते है तो इस चाय और कॉफी के छोड़कर लौकी का जूस का सेवन करें। यह आपके सेहत को के लिए काफी फायदेमंद है। इसके सेवन करने से आपको कई बीमारिय़ों से निजात भी मिल जाता है। लौकी का जूस का सेवन करने से आपका कब्ज, सनटैन, और मोटापा से भी निजात मिल जाएगा। जानिए इसका सेवन करने से क्य़ा-क्या फायदा है।

वजन घटाए: अगप आप भी वजन की मार से पीड़ित है तो लौकी के जूस का सेवन कर सकते है क्योकिं इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। इसलिए ये वजन घटाने के लिेए बहुत फायदेमंद है। एक गिलास सुबह-सुबह इसका सेवन जरुर करें।

शरीर को करें डिटॉक्स: अगर सुबह उठकर आप खाली पेट एक ग्लास लौकी का जूस पीते है तो आपके शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है। इस जूस में 98% पानी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल देते है इसे पीने से आपके शरीर में ठंडक बनी रहती है।

कब्ज में राहत दिलाएं:  अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो आप सुबह लौकी का जूस पीने की आदत डाल लें ये आपको कब्ज से राहत देगा। ये भी पढ़े:(जानिए क्यों, प्रेग्नेंसी के समय पीठ के बल लेटना हो सकता है खतरनाक)

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल