1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना गर्म पानी में मिला कर पिएं चुटकीभर हींग, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

रोजाना गर्म पानी में मिला कर पिएं चुटकीभर हींग, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 09, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 07:14 pm IST

आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि अगर इसका सेवन गर्म पानी के साथ किया जाएं तो कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए इसका सेवन पानी के साथ किस तरह करने से हर समस्या से निजात पा सकते है।

Asafoetida - India TV Hindi
Asafoetida

हेल्थ डेस्क: हींग की भारतीय खाने में एक ख़ास जगह है। भोजन में हींग का इस्तेमाल तेज़ खुशबू लाने के लिए किया जाता है जिससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है। ज़्यादातर इसका इस्तेमाल दाल, सांबर, कढ़ी और अन्य मसालेदार शाकाहारी व्यंजन बनाने में किया जाता है।

यह भारत में बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है। मुख्य तौर पर यह ईरान, अफगानिस्तान, बलुचिस्तान जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।

हींग हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसका सेवन कर कई समस्याओं से निजात पा सकते है।

आयुर्वेद के अनुसार माना जाता है कि अगर इसका सेवन गर्म पानी के साथ किया जाएं तो कई समस्याओं से निजात पा सकते है। जानिए इसका  सेवन पानी के साथ किस तरह करने से हर समस्या से निजात पा सकते है।

  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमैटरी गुण पाएं जाते है। जो कि आपके डाइजेशन को ठीक रखता है। जिससे कारण एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है।
  • अगर आपको यूरिन में इंफेक्शन हो गया है, तो इसका सेवन करें। इससे आपका किडनी और ब्लेडर साफ हो जाएगा।
  • अगर हड्डियों को रखना है मजबूत, तो रोजाना करें हींग के पानी का सेवन।
  • इसमें भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। जो कि अस्थमा जैसी समस्या से निजात दिलाते है।
  • हींग में बीटा केरोटिन होता है जो कि आंखो को लाभ पहुंचाता है।
  • हींग में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, यह बॉडी को एनिमिया से बचाने के साथ ही दांतों को स्ट्रॉन्ग रखता है। साथ ही कैंसर से बचाता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल