1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गुनगुने गर्म तेल से मालिश कराने के है आश्यर्यजनक फायदे, जानिए

गुनगुने गर्म तेल से मालिश कराने के है आश्यर्यजनक फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2016 08:36 pm IST,  Updated : Jan 20, 2016 08:36 pm IST

गर्म तेल की मलिश या मसाज से हमारे शरीर को राहत मिलती है। रक्त संचार ठीक प्रकार से होता है। जिससे थकान के साथ-साथ शरीर को लाभ भी होता है, लेकिन मसाज को करने की भी अपनी एक प्रकिया होती है। सही प्रकार से किया गया मसाज ही फायदेमंद होता है।

tension free
tension free

तनाव को करें दूर

मालिश करने से हमे जितनी राहत मिलती है। शायद उस तरह आपको किसी भी चीज से नहीं मिलेगी। गुनगुनें गर्म तेल की मालिश या मसाज से हमारे दिमाग की नसों को आराम मिलता है, और दिमाग का रक्त संचार भी ठीक प्रकार से होता है। कई बार दिमाग में गांठ जैसी बीमारियों का खतरा हो जाता है। जिसका कारण दिमाग में रक्त जम सकता है। अगर आप हल्के हाथों से गुनगुने गर्म तेल से मालिश करेगे तो आप कई बीमारियों से बच जाएगे।

शरीर और मांसपेशियो के लिए फायदेमंद
गर्म तेल और हल्के हाथों से की गई मालिश से हमारे शरीर की मांशपेशियां मजबूत होती है और शरीर में रक्त संचार की प्रकिया में भी मदद मिलती है। जिससे रक्त का संचार शरीर में एक समान होता है। जिससे आपको मांसपेशियों से संबंधित कई समस्याओं से निजात मिल जाता है। इससे आपको काफी फायदे मिलेगे।

अगली स्लाइड में पढ़े फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल