1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सूप पीने से हो सकता है वजन कम

सूप पीने से हो सकता है वजन कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2015 07:56 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 07:17 pm IST

नई दिल्ली: सूप स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खानें के कुछ समय पहले सूप लेने से आपकी भूख खुलेगी साथ ही आपको पोषण मिलेगा। वैसे तो सूप पारंपरिक खानें में

सूप पीने के है अनेको...- India TV Hindi
सूप पीने के है अनेको फायदे, जानिए

नई दिल्ली: सूप स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खानें के कुछ समय पहले सूप लेने से आपकी भूख खुलेगी साथ ही आपको पोषण मिलेगा। वैसे तो सूप पारंपरिक खानें में नही आता, लेकिन आज यह खानें का एक हिस्सा बन गया है। यह कई तरह से बनता है। इन्हें पीनें से कई तरह की बीमारियों से निजात मिलता है। अगर आपको भूख नही लगती तो आपके लिए यह किसी दवा से कम नही है। इसके सेवन से आपको सही तरीकें से भूख भी लगेंगी। वास्तव में तो सिर्फ इसे डॉक्टर के कहनें पर बीमार लोग ही इसके सेवन करते है,लेकिन इसे अगर आप अपनी डाइट में शामिल कर लेंतो इसके कई फायदें आपको मिलेगे। इसके सेवन से अपना वजन भी डटा सकते है। जानिए सूप पीनें से क्या फायदा है।

यें भी पढें:(याददाश्त बढ़ाने के लिए खाए सौंफ )

 

सूप है पौष्टिकता से भरपूर
आप सूप किसी भी तरह का पिएं, चाहे वो सब्जी का हो या किसी खाद्य पदार्थ का बना हुआ। जब आप सूप बनाते है तब सब्जी या अन्य चीज का पूरा सत्व सूप में आ जाता है। जो आपको अदरूनी ताकत देता है।
सर्दी जुकाम से बचाएं
अगर आपको सर्दी या ठंड लग गई हो या इससे बचना चाहते है तो गरमा-गरम सूप से अच्छा कुछ भी नही है। इसके अलावा इसके सेवन से गले की खराश से भी राहत मिलती है। इसके लिए सूप में काली मिर्च भी डालकर पिएं।जिससे कि आपको जल्द आराम मिलेगा।
भूख को बढाएं
यदि आपको कम भूख लगने और खाना न देखने का मन न होतो है, तो आप अपनी डाइट में सूप को शामिल कर लीजिए,क्योंकि इसको पीनें से धीरें-धीरें आपकी भूख खुल जाएगी और आप अधिक मात्रा में खाना खा सकेगे।

यें भी पढें- बीमारियों से बचना है, तो पैदल चलिए!

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल