1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गिलोय का रस पीनें के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

गिलोय का रस पीनें के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 01:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 01:40 pm IST

गिलोय की पत्तियो में अधिक मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल जैसे तत्‍व भी पाएं जाते है। जो आपके सरीर की रक्षा कई बीमारियों से करते है। जानिए इसका सेवन करने के फायदे।

benifits of giloy juice for health
benifits of giloy juice for health

पीलिया से भी दिलाएं निजात
पीलिया रोग में गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए गिलोय का एक चम्मच पाउडर, काली मिर्च और त्रिफला का एक चम्मच पाउडर  और शहद में मिलाकर चाटने से पीलिया रोग में लाभ होता है या फिर इसके पत्तों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इसके बाद इसें एक गिलास मट्ठे में मिलाकर सुबह के समय पिएं। इससे आपको पीलिया से निजात मिल जाएगा।

पैरो में हो रही हो जलन
अगर आपके पैरो में बहुत जलन होती है इस जलन से छुटकारा पाने के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए गिलोय के रस को नीम के पत्ते और आंवला के साथ मिलाकर इसका काढ़ा बना लें। इसका सेवन रोज कम से कम दो या तीन बार करें। ऐसा करने से आपके हाथ पैरों और शरीर की जलन दूर हो जाएगी।  

कान के दर्द से दिलाएं छुटकारा

अगर आपके कानों में दर्द हो रहा हो तो गिलोय के पत्तों का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए इसके रस को गुनगुना करके कान पर डालें। इससे आपको राहत मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल