1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गिलोय का रस पीनें के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

गिलोय का रस पीनें के फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2016 01:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2016 01:40 pm IST

गिलोय की पत्तियो में अधिक मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल जैसे तत्‍व भी पाएं जाते है। जो आपके सरीर की रक्षा कई बीमारियों से करते है। जानिए इसका सेवन करने के फायदे।

benifits of giloy juice for health- India TV Hindi
benifits of giloy juice for health

हेल्थ डेस्क: मौसम बदलते साथ ही हमे छोटी-मोटी बीमारियां घेर लेती है इसलिए हमें बदलते मौसम के साथ अपना खास ख्याल रखना चाहिए। आजकल के समय में में हम इतना व्यस्त है जिसके कारण हमें खुद के लिए समय हीं नहीं निकल पाता है। जिससे हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ता है।

ये भी पढ़े-

पुराने जमाने की बात करें तो पहले गंभीर से गंभीर बीमारी होने पर औषधियों का इस्तेमाल किया जाता था। यह औषधिय इतनी असरदार होती है। लेकिन आजकल के समय में अंग्रेजी दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिससे आराम मिल जाएं। लेकिन आप जानते है कि औषधि हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। इनका इस्तेमाल करने से आपको कई रोगों से निजात मिल जाएगा।

गिलोय क पत्ते हमारे लिए काफी फायदेमंद है। इनका सेवन करने से आप वजन कम करने के साथ-साथ की बीमारियों से निजात पा सकते है।

गिलोय की पत्तियो में अधिक मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फास्‍फोरस और तने में स्टार्च पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीबायोटिक और एंटीवायरल जैसे तत्‍व भी पाएं जाते है। जो आपके सरीर की रक्षा कई बीमारियों से करते है। जानिए इसका सेवन करने से आपको क्या फायदे है।

मोटापे को करें कंट्रोल

गिलोय मोटापे को भी दूर कर सकता है। इसके लिए गिलोय और त्रिफला चूर्ण को सुबह और शाम शहद के साथ लें या फिर गिलोय, हरड़, बहेड़ा, और आंवला मिला कर काढ़ा बनाकर इसमें शिलाजीत मिलाकर पकाएं और सेवन करें। इस का नियमित सेवन करने से मोटापा कंट्रोल हो जाएगा।

हिमोग्लोबीन की कमी को करे पूरा
गिलोय के पत्ते शरीर में खून की कमी को दूर करता है साथ ही शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसलि इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए गिलोय का रस को घी या शहद के साथ मिलाकर खाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल