1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आपकी आंखो की रोशनी है कम, तो करें इसका सेवन

अगर आपकी आंखो की रोशनी है कम, तो करें इसका सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Apr 24, 2016 12:46 pm IST

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान केले में कैरोटिनॉइड यौगिक पाया है। यह फलों, सब्जियों को लाल, नारंगी और पीला रंग देता है, जो लीवर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है..

eyes checkup- India TV Hindi
eyes checkup

हेल्थ डेस्क: आज के दौर में हम अपनी लाइफ और काम इतना खो गए है कि खुद के लिए थोड़ा सा भी समय नहीं निकाल पाते है। घंटो कम्प्यूटर के सामने बैठे रहना जिसके कारण आपको आंख संबंधी कई समस्या से होकर गुजरना पडता है। आज के समय में हर दूसरे व्यक्ति के आंखो में चश्मा चढ़ा हुआ है।

ये भी पढ़े-

अगर आपके साथ भी यहीं समस्या है कि आपको कम दिखाई दे रहा हो तो रोज एक केला का सेवन करें। इससे आपका अंधापन दूर हो जाएगा। यह बात एक शोध में सामने आई।

अगर आप सेब पसंद करते हैं और केवल सेब के फायदों को ही जानते हैं, तो इस नए शोध को पढ़ने के बाद आप केले को भी पसंद करने लगेंगे। एक नए शोध में साबित हुआ है कि हर दिन एक केला खाने से अंधेपन का खतरा दूर होता है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान केले में कैरोटिनॉइड यौगिक पाया है। यह फलों, सब्जियों को लाल, नारंगी और पीला रंग देता है, जो लीवर में जाकर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाते हैं, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।

पिछले अनुसंधान में भी पता चला है कि कैरोटिनॉइड के उच्च स्तर वाले खाद्य पदार्थ भी खतरनाक रोगों जैसे कैंसर, हृदय रोग और मधुमेह से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

अध्ययन में पता चला है कि केला प्रोविटामिन ए कैरोटिनॉइड से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए महत्वपूर्ण विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए एक संभावित खाद्य स्रोत प्रदान कर सकता है।

विटामिन ए की कमी से निपटने के लिए शोधकर्ताओं ने केले में कैरोटिनॉइड को बढ़ावा वाले तरीकों की जांच की थी।

ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से कारा एल मोर्टिमर और अन्य शोधार्थियों ने इस शोध के लिए केले की दो किस्मों का अध्ययन किया था।

उन्होंने पाया कि हल्के पीले और कम-कैरोटिनॉइड वाले कैवेंडिश किस्म के केले कैरोटिनॉइड के अणुओं को तोड़ने वाले अधिक एंजाइमों का उत्पादन करते हैं।

यह शोध 'जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री' (एसीएस) में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल