1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कैंसर की दवा हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने का नया रास्ता: रिसर्च

कैंसर की दवा हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने का नया रास्ता: रिसर्च

 Edited By: IANS
 Published : Nov 21, 2017 09:43 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 09:43 pm IST

कैंसर की रोकथाम के लिए बनी दवाइयों का उपयोग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी किया जा सकता है। इसका पता एक नए अध्ययन से चला है।

blood pressure- India TV Hindi
blood pressure

हेल्थ डेस्क: कैंसर की रोकथाम के लिए बनी दवाइयों का उपयोग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी किया जा सकता है। इसका पता एक नए अध्ययन से चला है। अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन रक्तचाप के इलाज की दिशा में एक नया कदम है। बाजार में उच्च रक्तचाप के लिए कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन ये दवाइयां अलग-अलग तरीके से काम करती है जिसकी वजह से यह सभी मरीजों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

हाइपरटेंशन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में रक्त वाहिका की वृद्धि के लिए जिम्मेदार फ्राइब्रोब्लास्ट वृद्धि कारक या एफजीएफ का पता लगाया गया है, जिससे कैंसर का विकास होता है और यह रक्तचाप पर भी प्रभाव डालता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि जिस तरह कैंसर रोग विशेषज्ञ कैंसर को नियंत्रण में करने के लिए एफजीएफ निरोधी का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह चिकित्सक एफजीएफ का इस्तेमाल रक्तचाप को नियंत्रित करने और हाइपरटेंशन से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिये भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल