1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप कमाते है इतने लाख, तो समझों आप है डिप्रेशन का शिकार

अगर आप कमाते है इतने लाख, तो समझों आप है डिप्रेशन का शिकार

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2018 04:30 pm IST,  Updated : Apr 16, 2018 04:30 pm IST

आज के समय में हर कोई पैसा कमाना चाहता है। जिसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत भी करता है। जिससे कि इस कभी भी पैसों की कमी न हो, लेकिन वह यह भूल जाते है कि इससे वह डिप्रेशन में जा सकते है। एक शोध में यह बात सामने आई कि 39 लाख से कम कमाने वाले लोगों को कभी भी तनाव की समस्या नहीं होती है। जानिए क्यों... 

depression
 - India TV Hindi
depression  

हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर कोई पैसा कमाना चाहता है। जिसके लिए वह जी-तोड़ मेहनत भी करता है। जिससे कि इस कभी भी पैसों की कमी न हो, लेकिन वह यह भूल जाते है कि इससे वह डिप्रेशन में जा सकते है। एक शोध में यह बात सामने आई कि 39 लाख से कम कमाने वाले लोगों को कभी भी तनाव की समस्या नहीं होती है। जानिए क्यों...  

वैसे युगल जो शादीशुदा हैं और जिनकी कुल आय करीब 39 लाख रुपये से कम है तो उनमें तनाव के शिकार होने के लक्षण उन लोगों के मुकाबले कम होती है जो शादीशुदा नहीं हैं। एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है।

यह शोध ‘सोशल साइंस रिसर्च’ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें अमेरिका के ‘चेंजिंग लाइव सर्वे’ के आंकड़ों को जांचा -परखा गया है। इस अध्ययन में अमेरिका के 3,617 लोगों का साक्षात्कार है। इन लोगों की उम्र 24 से 89 साल के बीच थी।

इस सर्वेक्षण में सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े हुए सवाल किए गए थे। शोधकर्ताओं ने इसमें कभी शादी नहीं करनेवाले, शादीशुदा सहित नए शादी-शुदा लोगों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखा।

अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के बेन लेनोक्स केल ने बताया, “खास तौर पर वो लोग जो शादीशुदा हैं और जिनके घर की सालाना कुल आय लगभग 39 लाख रुपये है, उनमें तनाव के कम लक्षण दिखते हैं। लेकिन इससे ज्यादा आय के मामले में शादी तनाव कम करने से जुड़ा हुआ नहीं होता है।”

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल