1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पुरुष को खाने चाहिए रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित चने, 2 दिन के अंदर दिखेगा फायदा

पुरुष को खाने चाहिए रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित चने, 2 दिन के अंदर दिखेगा फायदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 15, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 06:39 pm IST

अंकुरित चने के फायदे किसी से छिपी नहीं है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इसका सेवन पुरुष रोजाना करें तो इसके अनेक फायदें हैं।

अंकुरित चने- India TV Hindi
अंकुरित चने

हेल्थ डेस्क: अंकुरित चने के फायदे किसी से छिपी नहीं है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इसका सेवन पुरुष रोजाना करें तो इसके अनेक फायदें हैं।अंकुरित चने सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती का भी ध्यान रखते हैं। इतना ही नहीं पुरुषों के लिए तो इसका सेवन करने के अचूक फायदे होते हैं । जिनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। पुरुषों के लिए इसका सेवन बहुत अच्छा माना जाता है। अंकुरित चने खाने से शरीर दुरुस्त होने के साथ-साथ कमजोरी भी दूर होती है। आइए जानते हैं अंकुरित चने के ऐसे ही कुछ खास फायदों के बारे में ...

चने को रात में भिगोकर रखने के बाद उसे सुबह उठकर खाएं।भीगे चने खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।डायबिटीज के मरीजों को सुबह उठते ही अंकुरित चनों का सेवन करना चाहिए। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है। 

अंकुरित चने खाने से पुरुषों को अचूक फायदे होते हैं। पुरुष अगर अंकुरित चनों का सेवन करते हैं तो उन्हें तनाव से मुक्ति मिलने के साथ कमजोरी भी दूर होती है।इसके लिए मर्दों को चने शहद के साथ मिलाकर अच्छी तरह चबाकर खाने चाहिए।ऐसा करने से पौरुषतत्व बढ़ने के साथ सेक्स लाइफ भी हेल्दी रहती है।

यूरीन संबंधी रोग दूर करने के लिए भी इसका सेवन किया जाता है। गुड़ के साथ इसे खाने से बार-बार यूरीन आने की दिक्कत दूर होती है और पाइल्स की परेशानी से भी निजात मिलती है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित चनों का सेवन करते हैं तो इससे त्वचा का निखार बना रहता है और समय से पहले बुढ़ापा आसपास नहीं भटकता। अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो सुबह उठकर भीगे चनों में अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाने से ये समस्या दूर हो जाएगी। इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल