1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. जानिए, आखिर क्या है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हॉटनेस और फिटनेस का राज़

जानिए, आखिर क्या है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हॉटनेस और फिटनेस का राज़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2017 01:34 pm IST,  Updated : Apr 05, 2017 01:34 pm IST

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की खूबसूरत और फिटनेस का राज कौन नहीं जानना चाहता है। उनकी फिचनेट का राज़ है उनती अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन। जानिए दीपिका की फिटनेस का राज़।

deepika podukone- India TV Hindi
deepika podukone

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की खूबसूरत और फिटनेस का राज कौन नहीं जानना चाहता है। उनकी फिटनेस का राज़ है उनकी अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन। दीपिका खुद को फिट रखने के लिए अपने आहार और एक्सरसाइज का काफी ध्यान रखती है।

ये भी पढ़े

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।

दीपिका ने बताया, "वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन छोड़ना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।"

केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।"

दीपिका पादुकोण के दिन की शुरुआत

  • दीपिका सुबह 6 बजे उठकर योग और फ्री हैंड एक्सरसाइज करती हैं। उन्‍हें जिम की अपेक्षा योग ज्यादा पसंद है, जिसे वह हर दिन करती हैं।
  • सुबह अलग अलग आसन करती हैं जो उनको युवा, ताज़ा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • दीपिका योग में सूर्य नमस्कार (10 चक्र), मार्जरी आसन (बिल्ली मुद्रा), सर्वांगासन (कंधे खड़े होना), वीरभद्र आसन (योद्धा मुद्रा), गहरी सांस लेना, प्राणायाम आदि करती है।
  • इसके साथ दीपिका जिम भी जाती है। लेकिन वह दीपिका रोजाना जिम नहीं जाती है।
  • दीपिका के अनुसार अगर आप खुद को फिट रखना चाहदीत है तो डांस करना भी जरुरी है। इससे आप खुद को फिट महसूस करेंगे।
  • दीपिका बैटमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इस खेल से उन्‍हें काफी लगाव भी है। समय मिलने पर पर बैडमिंटन खेलना नही भूलती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े डाइट के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल