1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हार्मोन के असंतुलन की वजह से हो सकती है थायराइड की बीमारी, जानिए कैसे

हार्मोन के असंतुलन की वजह से हो सकती है थायराइड की बीमारी, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2018 02:49 pm IST,  Updated : May 26, 2018 02:49 pm IST

देश में करीब 4.2 करोड़ लोग किसी न किसी तरह से थायराइड से पीड़ित है। जीवनशैली में बदलाव से आम भारतीय परिवारों खासतौर से शहरी परिवारों में थायराइड की चर्चा आम हो गई है। थायराइड हार्मोन के असंतुलन से जुड़ा है और इसमें मुख्यतया पांच विकार होते हैं। 

thyroid
Image Source : PTIthyroid

अच्छी सेहत के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। लगातार बैठे रहना जहर की तरह है, जो धीरे धीरे शरीर को नष्ट करने लगता है। व्यायाम करने से शरीर का मेटाबोलिज्म सुधरता है। थायराइड ग्लैंड पर व्यायाम का सीधा और सकारात्मक असर पड़ता है।

थायराइड ग्रंथि पर शरीर के अन्य हॉर्मोन का भी असर पड़ता है। हार्मोन का स्तर असंतुलित होने से थॉयराइड पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हवा, पानी और भोज्य पदार्थो में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक तत्व भी थायराइड विकार का कारण हो सकते हैं। एक्स रे किरणों के कारण भी थायराइड कोशिकाओं में उत्परिवर्तन हो सकता है, जिससे कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में भोजन व पानी की गुणवत्ता व थायराइड की जांच के लिए चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल