1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें ये 5 लक्षण, तो समझ लें कि आपकी किडनी हो गई है खराब

दिखें ये 5 लक्षण, तो समझ लें कि आपकी किडनी हो गई है खराब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2018 11:01 am IST,  Updated : Apr 27, 2018 05:56 pm IST

हाल में ही दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया है। दिव्या भारती की बुआ की बेटी कायनात अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी किडनी पूरी तरह से खराब हो गई थी और शरीर से पानी लीक होने लगा था। इसी के चलते शुक्रवार को भी रैगुलर टेकअप के लिए अस्पताल गए। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जानिए क्या है इसके संकेत...

kidney
 - India TV Hindi
kidney  

हेल्थ डेस्क: हाल में ही दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया है। दिव्या भारती की बुआ की बेटी कायनात अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी किडनी पूरी तरह से खराब हो गई थी और शरीर से पानी लीक होने लगा था। इसी के चलते शुक्रवार को भी रैगुलर टेकअप के लिए अस्पताल गए। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बारें में और किसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिससे इस बात की पुष्टि हो सकते है कि वास्तव में मीता भारती का निधन हो गया है कि केवल एक अफवाह है।

आपको बता दें कि किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। जिसको हेल्दी रखने में हमें कोई भी कसर नहीं छोड़नी चीहिए। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और दिनचर्या के कारण किडनी में फर्क पड़ने लगता है। जिसके कारण वह अनहेल्दी हो जाती है। किडनी डैमेज होने के कई संकेत पहले से ही मिलने लगते है। बस उन्हें पहचान कर आसानी से किडनी को हेल्दी रख सकते है। जानिए ऐसे ही कुछ संकेतों के बारें में।

divya bharti mother passes away
divya bharti mother passes away

शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन

अगर आपके शरीर में किसी भी हिस्से यानी कि हाथ, पैर, पंजे आदि में सूजन है, तो यह किडनी डैमेज का ही कारण हो सकता है। इसलिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

थकान और कमजोरी होना
अगर आपको हमेशा थकान या फिर कमजोरी रहती है, तो यह भी किडनी डैमेज होने का ही एक संकेत है।

सांस लेने में समस्या
अगर आपकी किडनी में किसी तरह की समस्या है, तो आपको सांस लेने में समस्या होगी। क्योंकि आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। जिसके कारण फेफड़े डेवलप होने लगते है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और संकेतों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल