1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. तेजपत्ते का इस तरह से इस्तेमाल आपको दिलाएगा Kidney स्टोन से निजात

तेजपत्ते का इस तरह से इस्तेमाल आपको दिलाएगा Kidney स्टोन से निजात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 31, 2018 06:43 am IST,  Updated : Mar 31, 2018 06:43 am IST

ये तो हम सभी जानते हैं कि तेजपत्ते का इस्तेमाल सब्जी बनाते वक्त मसाले के तौर पर किया जाता है। पर क्या आपको यह मालूम हा कि इन पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।

kidney problem- India TV Hindi
kidney problem

हेल्थ डेस्क: ये तो हम सभी जानते हैं कि तेजपत्ते का इस्तेमाल सब्जी बनाते वक्त मसाले के तौर पर किया जाता है। पर क्या आपको यह मालूम हा कि इन पत्तियों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। जी हां, एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, गैगनीज, सेलेनियम और आयरन से भरपूर तेजपत्ता हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होता है। 

पथरी से जुड़ी समस्या के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप तेजपत्ते को उबालकर उस पानी को ठंडा करके पीया करें। यह किडनी स्टोन और किडनी से जुड़ी दूसरी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।

पाचन दुरूस्त

पेट से जुड़ी कई समस्याओं में भी तेजपत्ता कारगर उपाय है। इसके लिए आप चाय बनाते वक्त तेजपत्ते का इस्तेमाल करें। इस चाय का सेवन करने से आप कब्ज, असिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज पेशेंट के लिए तेजपत्ता रामबाण है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है।

मिर्गी के मरीज के लिए वरदान
मिर्गी के मरीज के लिए तेज पत्ते का धुआं वरदान समान है। इसके इस्तेमाल से मिर्गी की समस्या दूर हो जाएगी। 

दर्द में राहत दिलाएं
दर्द में राहत के लिए भी तेजपत्ता एक कारगर उपाय है। जिस जगह पर आपके दर्द हो वहां तेजपत्ते के तेल से मसाज करें। आपका दर्द दूर हो जाएगा। सिर दर्द में तेजपत्ते के तेल से मसाज से बहुत आराम मिलता है।

अच्छी नींद
रात को सोने से पहले तेजपत्ते का इस्तेमाल करना अच्छी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है। तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पीने से अच्छी नींद आती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल