1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कहीं आप बिना मलाई का दूध तो नहीं पीते, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

सावधान! कहीं आप बिना मलाई का दूध तो नहीं पीते, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 09, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Jun 09, 2017 02:55 pm IST

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के नियमित सेवन और मस्तिष्क की सेहत या तंत्रिका संबंधी स्थिति के बीच एक अहम जुड़ाव है।

milk- India TV Hindi
milk Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: दूध हमारे लिए कितना फायदेमंद है। यह हम अच्छी तरह से जानते है। दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। दूध जितना आपका सेहत का ख्याल रखता है। अगर आप इसे बिना मलाई के पिएंगे, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई।

कई लोगों को मलाई बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। जिसके कारण वह दूध भी बिना मलाई का पीते है। अगर आपकी भी ऐसी आदत है, तो अपनी आदत को बदल दें। जिससे कि आप कई घातक बीमारियों से बच सके।

एक नए अध्ययन से पता चला है कि मलाईरहित दूध का नियमित सेवन करने से पार्किंसन बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अमेरिकी शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, कम वसा वाले डेयरी उत्पादों के नियमित सेवन और मस्तिष्क की सेहत या तंत्रिका संबंधी स्थिति के बीच एक अहम जुड़ाव है। डेयरी उत्पाद से उनका आशय दही, दूध और पनीर से था।

इतने लोगो पर हुआ ये अध्ययन

शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन 1.30 लाख लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण करके यह नतीजा निकाला। ये आंकड़े इन लोगों की 25 साल तक निगरानी करके जुटाए गए थे। आंकड़ों ने दिखाया कि जो लोग नियमित रूप से दिन में एक बार मलाईरहित या अर्ध-मलाईरहित दूध पीते थे, उनमें पार्किंसन बीमारी होने की संभावना उन लोगों के मुकाबले 39 फीसदी अधिक थी, जो हफ्ते में एक बार से भी कम ऐसा दूध पीते थे। 

अगली स्लाइड में पढ़े इस बीमारी के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल