1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप अंधेरे में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल, तो हो सकते हैं अंधे

अगर आप अंधेरे में करते हैं स्मार्टफोन का इस्तेमाल, तो हो सकते हैं अंधे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 28, 2016 08:40 pm IST,  Updated : Jun 28, 2016 09:04 pm IST

यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दो महिलाएं अपनी आंखो की रोशनी गवां चुकी हैं। इसका कारण उसका रात के समय लाइट बंद कर स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करना बताया गया है। इसमें से एक महिला की उम्र 22 साल जबकि दूसरी की 40 साल है।

smart phone
smart phone

कभी न करें एक आंख से स्मार्ट फोन का इस्तेमाल
इस रिपोर्ट के अनुसार अगर आप अंधेरे में स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो दोनों आंखो का इस्तेमाल करें। जिससे आपको ऐसी कोई समस्या न हो। इसलिए स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते समय दोनों का से देखे। हो सके तो कमरे की लाइट भी जला दें। जिससे कि आंखो में ज्यादा फोर्स न पडे।  

इस मत में कितना सच
इस बारें में अमेरिका एकेडमी के स्पोक्समैन डॉं खुराना ने कहा कि सिर्फ दो महिलाओं के अंधे होने पर यह सबूत नहीं मिलता है कि एक आंख से स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करने से आपको अंधेपन जैसी समस्या हो सकती है। इस तरह तो कई लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते है, लेकिन जैसी समस्या सामने नहीं आई हैं।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल