1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिल का रखना है ख्याल तो पिये काफी

दिल का रखना है ख्याल तो पिये काफी

 Written By: IANS
 Published : Aug 16, 2016 11:23 am IST,  Updated : Aug 16, 2016 11:23 am IST

कॉफी को कुछ लोग मूड अच्छा करने के लिए पीते हैं, तो कुछ सिर दर्द दूर करने के लिए, तो वहीं कुछ लोग कॉफी पीने का बहाना ढूंढ़ते-फिरते हैं। लेकिन अब आपको कॉफी पीने के लिए बहाने ढूंढ़ने की जरूरत नहीं है।

coffee good for heart- India TV Hindi
coffee good for heart

लंदन: कॉफी को कुछ लोग मूड अच्छा करने के लिए पीते हैं, तो कुछ सिर दर्द दूर करने के लिए, तो वहीं कुछ लोग कॉफी पीने का बहाना ढूंढ़ते-फिरते हैं। लेकिन अब आपको कॉफी पीने के लिए बहाने ढूंढ़ने की जरूरत नहीं है। एक नए शोध में सामने आया है कि कॉफी हृदय की क्षति को कम करने में मददगार है। नए निष्कर्ष बताते हैं कि एक-दो कप कॉफी पीने वालों में कॉफी का सेवन न करने वालों की तुलना में हृदय संबंधी समस्याओं से मरने की संभावना 20 प्रतिशत कम होती है। 

दूसरे शब्दों में कहें तो कॉफी हृदयघात के बाद हृदय को अच्छा करने में मददगार है, और यह दोबारा हृदयघात की संभावना को भी कम करता है। 

वैज्ञानिकों ने हालांकि कहा है कि कॉफी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल