1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गांजा पीना आपकी दिल और दिमाग के लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

गांजा पीना आपकी दिल और दिमाग के लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 12, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Mar 12, 2017 05:47 pm IST

गांजा पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि गांजा पीने से मस्तिष्काघात और दिल के दौरे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले गांजा पर किए गए अध्ययन फेफड़े संबंधी बीमारियों और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को ध्यान में रखकर किया गया

glambling- India TV Hindi
glambling

हेल्थ डेस्क: गांजा पर किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि गांजा पीने से मस्तिष्काघात और दिल के दौरे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले गांजा पर किए गए अध्ययन फेफड़े संबंधी बीमारियों और मनोवैज्ञानिक जटिलताओं को ध्यान में रखकर किया गया था। यह नया अध्ययन उस मुट्ठी भर अध्ययनों में से एक है जो हृदयधमनी परिणामों पर किया गया है।

ये भी पढ़े

 अमेरिका में आइंस्टीन मेडिकल सेंटर के कार्डियोलॉजी की फेलो अदिति कल्ला ने कहा, सभी अन्य दवाइओं की तरह चाहे उसका नुस्खा दिया गया हो, या नहीं। हम उसका प्रभाव और दुष्प्रभाव जानना चाहते हैं।

 कल्ला ने कहा कि चिकित्सकों के लिए यह प्रभाव जानना जरूरी है ताकि वह अपने मरीजों को इस बारे में अच्छी तरह बता सकें।

 आने वाले समय में अमेरिका के आधे से ज्यादा राज्यों में गांजे का चिकित्सा और मौजमस्ती के लिए उपयोग कानूनी होने की उम्मीद है। यह अनुसंधान हृदयधमनी पर गांजे के प्रभाव पर एक नया प्रकाश डालता है।

इस शोध में अमेरिका के 1,000 अस्पतालों में भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड शामिल है जो कि अमेरिका के कुल मेडिकल सेंटर का 20 फीसदी है।

शोधकर्ताओं ने 18-55 साल के युवा और मध्यम आयु वर्ग के मरीजों के रिकॉर्ड निकाले जिन्हें 2009 और 2010 के बीच अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। उस समय अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में गांजा का उपयोग गैरकानूनी था। गांजा का उपयोग दो करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्य रिकॉर्ड में पाया गया था।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल