1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन आसान तरीकों की मदद से बिना वर्कआउट किए भी वजन किया जा सकता है कम

इन आसान तरीकों की मदद से बिना वर्कआउट किए भी वजन किया जा सकता है कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 07:56 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 07:56 am IST

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने का समय नहीं है तो इन तरीकों की मदद से बिना एक्सरसाइज किए वजन कम किया जा सकता है।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

वजन कम(Weight loss) करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको वर्कआउट, डाइटिंग, योगा ना जाने क्या-क्या करना पड़ता है। इतना सब करने के बाद भी कई बार आपका वजन कम नहीं होता है। अगर ऐसा है तो बिना कठिन रुटीन फॉलो किए हुए भी वजन कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको वर्कआउट करने की भी जरुरत नहीं होती है। बस अपनी आदतों में कुछ बदलाव करने की जरुरत होती है जो आसानी ने वजन कम करने में मदद कर देते हैं। तो आइए आपको उन आसान तरीकों के बारे में बताते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं।

सीढ़ियों का इस्तेमाल करें:

अगर आप काम में बिजी रहते हैं और वर्कआउट करने के लिए समय नहीं मिलता है तो वर्कआउट करने के लिए आप सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होता है। यह आपकी चलने से तीन गुना कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

लाइट स्नैक्स खाएं:
वजन कम करने के लिए लाइट स्नैक्स का सेवन करें। आप इसके लिए पॉपकॉर्न का सेवन कर सकते हैं। लाइट स्नैक्स ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मदद करते हैं और आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगती है। 

पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें:
जब स्वास्थ्य की बात आती है तो लोग तनाव और नींद पर ध्यान नहीं देते हैं। मगर क्या आपको पता है यह दोनों चीजें वजन और भूख दोनों पर प्रभाव डालते हैं। नींद पूरी ना होने से हार्मोन्स असंतुलित होने लगते हैं जिसकी वजह से आपको अनहेल्दी फूड खाने की इच्छा होती है और आपका वजन बढ़ने लगता है।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं:
पानी पीने से आपको कम खाने में मदद मिलती है और आपका वजन कम होता है। खासकर तब जब आप खाने से पहले पानी पीते हैं। जिससे आप कम कैलोरी का सेवन कर पाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Also Read:

कॉफी के तत्व प्रोस्टेट कैंसर का खतरा घटाने में सहायक

सिर्फ इतने मिनट पैरों पर लपेटे एल्यूमिनियम फॉयल, मिलेगे हैरान करने वाले ये फायदे

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल