1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुशखबरी! अब पास्ता खाने से भी होगा आपका वजन कम, जानिए कैसे

खुशखबरी! अब पास्ता खाने से भी होगा आपका वजन कम, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2018 11:29 am IST,  Updated : Apr 06, 2018 11:29 am IST

अगर आपको भी पास्ता बहुत पसंद है, लेकिन वजन बढ़ने के कारण आप अपने मन को मार कर बैठ जाते है, तो आपके लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। एक शोध के अनुसार पास्ता आपके वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है।

Pasta- India TV Hindi
Pasta

हेल्थ डेस्क: अगर आपको भी पास्ता बहुत पसंद है, लेकिन वजन बढ़ने के कारण आप अपने मन को मार कर बैठ जाते है, तो आपके लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है। एक शोध के अनुसार पास्ता आपके वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है।

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पास्ता खाने से वजन बढ़ता नहीं घटता है। जबकि कार्ब युक्त इस फूड को वजन बढ़ाने वाला माना जाता था।

इटली के रिसर्च इंस्टीट्यूट (I.R.C.C.S.) के प्रोफेसर लिसिआ लैकाविएलो के अनुसार, पास्ता को यही माना जाता है कि ये वजन कम नहीं करता। वहीं कुछ लोग पास्ता सिर्फ वजन बढ़ने के कारण ही नहीं खाते। लेकिन इस रिसर्च की माने तो ये सही एटीट्यूट नहीं है।

इतने लोगों पर किया गया शोध

न्यू्ट्रिशन एंड डायबिट में छपे इस शोध में 23,000 लोगों की डायट पर ध्‍यान दिया गया। इस शोध में सभी लोगों की दिनभर की डायट को जांचा गया। रिसर्च के को-ऑथर डॉ. जॉर्ज पोनिस का कहना है कि इस शोध में देखा गया कि लोगों की ईटिंग हैबिट क्या है? साथ ही ये भी देखा गया कि पास्ता- खाने के बारे में लोगों के क्या विचार हैं? इतना ही नहीं, पास्ता खाने से लोगों का वजन बढ़ा या नहीं ये भी जांचा गया।

शोध पर निकला ये आंकड़ा
जब इसके आंकड़ों को देखा गया तो पाया गया कि जिन लोगों ने पास्ता को एंज्वॉय करके खाया उन्होंने बॉडी मास इंडेक्स को हेल्दी पाया, साथ ही कमर का निचले हिस्से की चर्बी कम थी और इन लोगों ने हिप्स के पास भी वजन कम महसूस किया। रिसर्च के परिणामों में पास्ता ऐसा फूड निकला जो सेहत के लिए हेल्दी है और वजन कम करने में कारगर है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल