1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! इतनी सिगरेट पीने से पड़ सकता है आपकी यौन क्षमता पर असर

सावधान! इतनी सिगरेट पीने से पड़ सकता है आपकी यौन क्षमता पर असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2016 12:06 pm IST,  Updated : Dec 13, 2016 12:06 pm IST

धूम्रपान करने से आपको सिर्फ हार्ट अटैक, लकवा, कैंसर, ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है बल्कि एक शोध में ये बात सामने आई कि इससे पुरुषों की यौन क्षमता पर भी असर कर सकता है।

Effect of smoking on sexual ability - India TV Hindi
Effect of smoking on sexual ability

हेल्थ डेस्क: माना जाता है कि धूम्रपान करना हमारी सेहत के लिए काफी खरतनाक है। इतना ही नहीं अगर आपके आसपास कोई हो और आप स्मोकिंग कर रहे है, तो उसको भी इसका इफेक्ट पड़ सकता है। धूम्रपान करने से आपको सिर्फ हार्ट अटैक, लकवा, कैंसर, ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है बल्कि एक शोध में ये बात सामने आई कि इससे  पुरुषों की यौन क्षमता पर भी असर कर सकता है।

ये भी पढ़े-

जो लोग दिन में 20 सिगरेट पीते हैं उनमें मर्दाना ताकत कम होने की संभावना 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है, यह जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने दी।

उन्होंने कहा कि धुएं में मौजूद निकोटीन विभिन्न अंगों को सिकोड़ सकता है। 'टोबैको कंट्रोल' में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक धूम्रपान करने वाले 16 से 59 वर्ष के पुरुषों में मर्दाना कमजोरी की संभावना दुगनी होती है। धूम्रपान के अलावा, मोटापा, ज्यादा शराब का सेवन और व्याग्रा जैसी दवाओं का दुरुपयोग पुरुषों की यौन सेहत पर असर डाल सकते हैं।

इसके साथ ही अनियंत्रित मधुमेह, रक्तचाप जो कि सर्दियों में आम बात है, का भी असर होता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि सर्दियों में होने वाला तनाव कष्ट को और बढ़ा देता है। जो लोग धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं, सर्दियां उसके लिए बेहतर समय है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल