1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लगातार बढ़ रहा है वजन तो हल्के में न लेकर तुरंत करें ये उपाय

लगातार बढ़ रहा है वजन तो हल्के में न लेकर तुरंत करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Feb 16, 2019 05:15 pm IST

लगातार वजन बढ़ रहा है या घट रहा है तो ये आपके लिए आने वाले समय में प्रॉब्लम पैदा कर सकती है।

अचानक से वजन बढ़ना- India TV Hindi
अचानक से वजन बढ़ना

नई दिल्ली: लगातार वजन बढ़ रहा है या घट रहा है तो ये आपके लिए आने वाले समय में प्रॉब्लम पैदा कर सकती है। अचानक से वजन बढ़ने और घटने के कई कारण हो सकते हैं और आज हम आर्टिकल के माध्यम से इसी के बारे में चर्चा करेंगे। अगर लगातार आपका वजन बढ़ रहा है या फिर कम हो रहा है तो जरूरी नहीं है कि यह आपके खान-पान की वजह से हो रहा हो। इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के वेट मैनेजमेंट प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉक्टर होली लॉफ्टन का कहना है कि अगर आपका वजन बढ़ रहा हो या फिर कम हो रहा हो तो घबराए नहीं, इसका हल है। वजन संतुलित डाइट लेने के बाद भी बढ़ सकता है। इसकी  कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं खानपान के अलावा वो कौन-से  कारण हैं जिनकी वजह से आपका वजन बढ़ सकता है।

दवाओं के बुरे प्रभाव से

अगर आप संतुलित भोजन ले रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ या फिर कम हो रहा है तो इसकी वजन दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है। अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो इस बात को जरूर ध्यान रखें। एक्सपर्ट कहते हैं कि यह खासतौर पर तब होता है जब कोई व्यक्ति एंटीडिप्रेशन की दवाएं ले रहा हो।

गर्भनिरोधक गोलियों से
डॉक्टर होली लॉफ्टन कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट से भी वजन बढ़ता है। इन गोलियों में हार्मोंस की मात्रा कम होती है और इसके परिणामस्वरूप इनकी वजह से वजन बढ़ता है। 

हार्मोन के गड़बड़ होने से
हार्मोन की गड़बड़ी से भी आपको वजन घट और बढ़ सकता है। हार्मोन वो कैमिकल होते हैं जो शरीर के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं। अगर खानपान और डाइट पर कंट्रोल के बाद भी लगातार आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह हार्मोन में गड़बड़ी हो  सकती है।

ये भी पढ़ें:

शारीरिक रूप से कम काम करना आपकी विकलांगता का बन सकता है कारण, पढ़िए पूरी रिसर्च

प्रेगनेंसी में पेट दर्द हो सकता है खतरनाक, जानिए क्यों

नारियल तेल के ये फायदें जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल