1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. व्यायाम, स्वस्थ आहार से उम्रदराज लोगों की मस्तिष्क क्षमता में आ सकता है सुधार

व्यायाम, स्वस्थ आहार से उम्रदराज लोगों की मस्तिष्क क्षमता में आ सकता है सुधार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2018 12:03 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 12:03 pm IST

सप्ताह में तीन दिन 35 मिनट तक पैदल चलने या साइकिल चलाने के साथ स्वस्थ आहार लेने से उम्रदराज लोगों की मस्तिष्क क्षमता में सुधार आ सकता है।

healthy lifestyle- India TV Hindi
healthy lifestyle

हेल्थ डेस्क: सप्ताह में तीन दिन 35 मिनट तक पैदल चलने या साइकिल चलाने के साथ स्वस्थ आहार लेने से उम्रदराज लोगों की मस्तिष्क क्षमता में सुधार आ सकता है।

पत्रिका न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में यह बात कही गई है। अध्ययन के मुताबिक, रोज व्यायाम करने और स्वस्थ आहार लेने से दिल सेहतमंद रहता है और ‘‘न्यूरोकॉग्निटिव फंक्शन’’ में भी सुधार देखा जा सकता है।

अमेरिका में ड्यूक विश्वविद्यालय में क्लिनिकल मनोचिकित्सक जेम्स ब्लूमेंटल ने कहा कि व्यायाम करने से आपके मस्तिष्क के साथ-साथ हृदय के स्वास्थ्य में सुधार आता है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता किसी और अध्ययन में उन मरीजों में कम होती याददाशत के संबंध में व्यायाम तथा खान पान के अलग-अलग तथा संयुक्त प्रभावों का विश्लेषण किया होगा जिनमें उम्रदराज होने पर डिमेंशिया होने का खतरा अधिक रहता है।’’

इस अध्ययन में 160 वयस्क शामिल थे जो उच्च रक्त चाप या दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

(इनपुट भाषा)

आदतें जो आपकी त्वचा को शुष्क और बेजान बना देती हैं

सर्दियों में शरीर पर सूजन आ जाती है तो उसे दूर करने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल