1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्दियों के मौसम में ब्रेनस्ट्रोक, हार्टअटैक का खतरा, ध्यान रखें ये बातें

सर्दियों के मौसम में ब्रेनस्ट्रोक, हार्टअटैक का खतरा, ध्यान रखें ये बातें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2016 11:34 am IST,  Updated : Dec 07, 2016 11:34 am IST

इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी तो आम बात है, लेकिन इनके अलावा ब्रेनस्ट्रोक, डाइबिटीज, हाईब्लड प्रेशर और दमा के मरीजों के लिए सर्दी और भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। ध्यान रखें ये बातें...

brain- India TV Hindi
brain

हेल्थ डेस्क: बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम होना एक आम समस्य़ा हो गई है। बदलते मौसम कई बीमारियों को जन्म देता है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, खांसी तो आम बात है, लेकिन इनके अलावा ब्रेनस्ट्रोक, डाइबिटीज, हाईब्लड प्रेशर और दमा के मरीजों के लिए सर्दी और भी बड़ी मुसीबत बन सकती है।

ये भी पढ़े-

चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी की जरूरत है। सर्दी शुरू होते ही ही शहर के अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक, दमा, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की भीड़ लग रही है। वहीं दिल के मरीजों में 25 फीसदी इजाफा हुआ है।

चिकित्सकों की मानें तो सर्दी में स्वस्थ बने रहने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि सर्दी में होने वाली बीमारियों के लगातार बढ़ने और पनपने का खतरा बना रहता है। ऐसे में जरूरी है सही समय पर सही इलाज। सर्दी के मौसम में शरीर को जितना ढककर चलेंगे, उतना ही आप बिमारियों से दूर रहेंगे।

सर्दी में होने वाली बीमारियां

  • इस मौसम में लकवे की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि सर्दी में खून की नलियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे खून का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में लकवे का खतरा बढ़ जाता है।
  • इससे बचने के लिए समय-समय ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना जरूरी है । दमा के मरीजों को भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड के चलते दमा के मरीजों में दौरे पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे मरीज अपनी दवाएं और इन्हेलर हमेशा अपने साथ रखें। ठंड के चलते धमनी सिकुड़ने से हार्ट अटैक का भी खतरा बना रहता है।

अगली स्लाइड में पढ़े किन बातों का रखें ध्यान

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल