1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना खाली पेट किशमिश खाने के है ये बेहतरीन लाभ, जानिए

रोजाना खाली पेट किशमिश खाने के है ये बेहतरीन लाभ, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2016 06:07 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 06:08 pm IST

शायद ये बात न बात नहीं पता हो कि इसे पानी के साथ खाने से अचूक लाभ होते है। हैरान हो गए न कि पानी के साथ कैसे तो हम आपको बता दे कि किशमिश के पानी को पीने से कई बीमारियों से आपको निजात मिलता है।

raisin- India TV Hindi
raisin

नई दिल्ली: सूखे मेवे में शामिल किशमिश अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इसमें अंगूर के सभी गुण मौजूद होते है। इसके सेवन से रस, रक्त, शुक्र आदि धातुओं तथा ओज की मात्रा बढ़ती है। इसमें अधिक मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसमें दूध में मौजूद हर तत्व पाया जाता है। जो कि आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। किशमिश का सेवन रोजाना खाली पेट करने से अनेको लाभ है। जानिए इसके सेवन करने से होने वाले बेहतरीन लाभ के बारें में।

ये भी पढ़े-

आपको शायद ये बात न बात नहीं पता हो कि इसे पानी के साथ खाने से अचूक लाभ होते है। हैरान हो गए न कि पानी के साथ कैसे तो हम आपको बता दे कि किशमिश के पानी को पीने से कई बीमारियों से आपको निजात मिलता है।

किशमिश के पानी को बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी लेकर इसमें थोड़ी किशमिश डालकर कम से कम 20 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे पानी को एक गिलास में रात भर के लिए रख दें। और इसे सुबह पी लें। इसके फायदे आपको हैरान कर देगे। जानिए इसे पीने के फायदों के बारें में।

  • अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से जल्द आपको फायदा नजर आएगा।
  • किशमिश के पानी को रोज पीने से कोलेस्ट्राल के लेवल को ठीक रखता है। जो कि अधिकतर लोगों को अनियमित रूप से खाना खाने के कारण हो जाता है। इसीलिए इसका सेवन करें। साथ ही ये शरीर के  ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद भी करता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल