1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! टैटू गुदवाने से HIV सहित हो सकती है ये बीमारियां

सावधान! टैटू गुदवाने से HIV सहित हो सकती है ये बीमारियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2016 12:03 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 12:03 pm IST

टैटू बना भाग खुला रहने से सूर्य के प्रकाश से सम्पर्क में आ जाती है, जिससे त्वचा के भीतरी छिद्रों में एलर्जिक रिएक्शन होता है और घाव बन जाते हैं इसलिए टैटू बनवाने जा रहे है तो इनकी देखभाल कैसे करें यह महत्वपूर्ण है। जानिए टैटू बनवाने से होने वाली स्कि

tattoo- India TV Hindi
tattoo

हेल्थ डेस्क: आजकल लोगों में टैटू बनवाने का होड़ सिर चढ़कर बोल रही है। हर कोई अपने बदन पर एक अच्‍छा और स्‍टाइलिश टैटू गुदवाना चाहता है। कुछ लोग अपने चाहने वालों का नाम गुदवाते है तो कुछ लोग कोई डिजाइन। शरीर पर टैटू गुदवान एक कठिन प्रकिया होता है जिसमें काफी दर्द भी होता है, लेकिन फैशन ट्रेंड में आजकल टैटू सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़े-

हर कोई चाहता है कि उसकी बॉडी का टैटू सबसे अच्‍छा हो। किसी भी फैशन ट्रेंड का मतलब सिर्फ ड्रेस या फुटवियर ही नहीं होता है बल्कि बॉडी आर्ट भी फैशन आर्ट में ही आता है। इन दिनों, दुनिया के कई देशों सहित भारत में भी लोग टैटू गुदवाने के लिए क्रेजी होते जा रहे है। वह अपनी पसंद और पर्सनालिटी के हिसाब से टैटू गुदवाते है। लेकिन आपको बता दें कि टैटू के लिए जिस स्याही और मशीन का प्रयोग किया जाता है। वह शरीर के लिए बहुत हानिकारक है इससे आपको स्किन से सम्बन्धित बीमारियां हो सकती है। इससे आपको HIV भी हो सकता है।

इंग्लैंड और वेल्स के नीति निर्धारकों के मुताबिक गैर कानूनी पॉर्लरों से टैटू गुदवाना एचआईवी और हेपेटाइटिस को आमंत्रण देने जैसा है।

टैटू बना भाग खुला रहने से सूर्य के प्रकाश से सम्पर्क में आ जाती है, जिससे त्वचा के भीतरी छिद्रों में एलर्जिक रिएक्शन होता है और घाव बन जाते हैं इसलिए टैटू बनवाने जा रहे है तो इनकी देखभाल कैसे करें यह महत्वपूर्ण है। जानिए टैटू बनवाने से होने वाली स्किन समस्याओं के बारें में।

अगली स्लाइड में पढ़े और कौन सी बीमारी हो सकती है

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल