Published : Jun 21, 2017 02:19 pm IST,
Updated : Jun 22, 2017 03:23 pm IST
khabarindiatv.com की ट्रेनी रिपोर्टर वैशाली राय ने इंरटनेशनल योगा डे पर फेस योगा एक्सपर्ट और योगा ट्रेनर मानसी गुलाटी से बातचीत करके फेस योगा से संबंधित सूचनाएं और मानसी गुलाटी जी का योग को लेकर विजन को जानने का प्रयास किया।
mansi face yoga
फेसयोग आज के यूथ के बीच लोकप्रिय हो रहा है योग एक्सपर्ट और ट्रेनर मानसी गुलाटी योग को समाजिक सरोकार के तहत विस्तार देने का लक्ष्य रखती है और उनका मानना है कि योग को पूरे देश में जनसामान्य तक पहुंचाया जाना चाहिए और इसके व्यवसायिक लाभ से बचना चाहिए। उनका मानना है कि योग सदियों पुरानी परंपरा है और पहले के समय भी लोगों ने इसका लाभ उठाते हुए अपने आपको स्वस्थ और लंबे समय तक युवा रखने में सफलता पाई थी। आज के युवा भी अपनी लाइफस्टाइल में योगा को शामिल कर ऐसा कर सकते हैं। फेसयोग बेशक आज के यूथ के बीच लोकप्रिय हो रहा है और यह एक अच्छी बात है लेकिन हमें योग को संपूर्ण रूप से सबके सामने प्रस्तुत करना चाहिए।