1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कौन से खाद्य पदार्थों को कच्चा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

कौन से खाद्य पदार्थों को कच्चा खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2018 08:11 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 08:11 am IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को कच्चा ही खाना आपके लिए फायदेमंद होता है।

Raw foods- India TV Hindi
Raw foods

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ आपको बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। कुछ खाद्य पदार्थों को पकाकर खाने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। यह आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को कच्चा खाना ही आपके लिए फायदेमंद होता है। इन खाद्य पदार्थों को पकाने से इनमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं इसलिए बेहतर है कि इन्हे कच्चा ही खाया जाए। तो आइए आपको इन खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं।

लहसुन:

लहसुन में एलिसिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो पकाने से कम हो जाता है। एलिसिन हृदय की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन में कई पोषक तत्व होते हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों का सेवन करने के लिए इसे कच्चा खाना चाहिए।

पालक:
पालक में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है और इसे पकाने से दो-तिहाई पोषक तत्व कम हो जाते हैं। हालांकि पालक क पकाने से ऑक्जेलिक एसिड टूटता है जो शरीर को कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम को अवशोषित करने में मदद करता है।

नट्स:
नट्स को हमेशा कच्चा खाना चाहिए। इनमें कई पोषक तत्व होते हैं जो इन्हें भूनने या टलने से कम हो जाते हैं। साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बन सकते हैँ। इसलिए नट्स का सेवन आपको कच्चा करना चाहिए।

प्याज:
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर होता है। जिसकी वजह से इसे कच्चा खाना आपके फेफड़ों के लिए फायेदमंद होता है। यह फेफड़ों के साथ दांतों को भी मजबूत बनाता है।

लाल शिमला मिर्च:

लाल शिमला मिर्च में भी विटामिन सी होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब आप इसे पकाते हैं तो विटामिन सी कम हो जाता है। इसलिए इसे पकाए ना बल्कि कच्चा खाएं। इससे लाल शिमला मिर्च में मौजूद बाकि पोषक तत्व भी कम नहीं होते हैं।

Also Read:

स्मृति ईरानी ने अपने मोटापे को लेकर की थी फनी पोस्ट, एकता कपूर के कमेंट पर दिया ऐसा रिप्लाई

पतली लड़कियां कुछ दिनों के अंदर बढ़ाना चाहती हैं वजन तो फॉलो करें ये टिप्स

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल